संगीतमय वटवृक्ष की शाख गुलाब चक्कर प्रथम वर्षगांठ

मैत्री दिवस संगीत साधकों का अनूठा त्रिवेणी संगम

रतलाम। जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के सहयोग से नगर की प्रतिष्ठित प्रकृति योग संगीत संस्थानों के प्रयासों से एक वर्ष में सफलतापूर्वक 208 आयोजनों की श्रृंखलाओं का सारतत्व लिए 08 जून की शाम संयुक्त संस्थाओं का समावेश लिए राष्ट्रीय मैत्री दिवस पर संगीत साधकों का अनूठा त्रिवेणी संगम दिव्य आयोजन किया गया जिसमें नगर परिवार जन ऐतिहासिक पल के साक्षी बने।
नगर के प्रथम नागरिक महापौर प्रहलाद पटेल, रतलाम विकास प्राधिकरण अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, उपाध्यक्ष गोविन्द काकानी, के आतिथ्य में विशेष तौर पर उपस्थित गुलाब चक्कर जीर्णोद्धार कर्ता पूर्व जिलाधीश एवं अपर सचिव वन विभाग मध्यप्रदेश शासन श्री राजेश बाथम, जिला पंचायत सीओ वैशाली जैन, निगम आयुक्त अनिल भाना, तहसीलदार रिऋभ ठाकुर जिला परियोजना अधीकारी अरुण पाठक उपस्थित रहें ।
मुख्य संयोजक विशनित योग संगीत संस्थान विशाल कुमार वर्मा के नेतृत्व में गिरिश सिंगिंग क्लब, अनुनाद सांस्कृतिक एवं जनकल्याण सेवा समिति, सिसोदिया सुर संगम ग्रुप, स्वर सिद्धि म्यूजिकल ग्रुप, सुरताल म्यूजिकल ग्रुप, राजा भोज जनकल्याण सेवा समिति, आशिर्वाद म्यूजिकल ग्रुप, सूर सागर डायमंड ग्रुप, त्रकधा म्यूजिकल ग्रुप, आस्था म्यूजिकल ग्रुप, चिंतन क्लब, अंजनीय म्यूजिकल ग्रुप, बी आर म्यूजिकल ग्रुप, सारेगामा रतलाम, अनमोल सुर सफर, स्वर नांद म्यूजिकल ग्रुप, श्यामलता संगीत एकेडमी, फ्रेडस गार्डन म्यूजिकल ग्रुप, जगजीत सिंह गजल ग्रुप, सुरांजलि म्यूजिकल ग्रुप, नवरंग म्यूजिकल ग्रुप, महाकाल म्यूजिकल ग्रुप, गुप्ता संगीत संस्थान नामली, आराधना म्यूजिकल इवेंट्स, सप्तक कराओके ग्रुप, पर्वत सिंह राठौर, शिव त्रिलोक चंदानी, आनंद त्रिलोक चंदानी, पेंशनर एसोसिएशन वरिष्ठ समाजसेवी प्रकाश व्यास, गौसेवक दिनेश वाघेला, महावीर इंटरकांटिनेंटल अध्यक्ष डॉ प्रदीप जैन, जन अभियान परिषद जिला समन्वयक रत्नेश विजयवर्गीय वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र जैन, मिडियावाला रमेश सोनी अन्य योग संगीत सहयोगी सांस्कृतिक सामाजिक संस्थानों ने सहभागिता कर राजेश बाथम जी का शाल श्रीफल प्रशस्ति पत्र, गिलोय हरित माला पुष्पमालाओ से सम्मान कर आत्मिक भाव लिए आनंद महोत्सव में आहूति दी संचालन नरेंद्र त्रिवेदी, आभार विशाल कुमार वर्मा नित्येन्द्र आचार्य द्वारा किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound