महापौर प्रहलाद पटेल ने किया निर्माण कार्य का भूमि पूजन


रतलाम 9 जून । वार्ड क्रमांक 37 शैरानीपुरा मरकस मस्जिद चौक, दो गली का सीमेन्टीकरण व पेयजल पाईप लाईन बिछाने के कार्य का भूमि पूजन महापौर प्रहलाद पटेल ने क्षेत्रिय पार्षद वसीम अली व क्षेत्रिय नागरिकों के साथ विधिवत् पूजा-अर्चना कर किया।
महापौर प्रहलाद पटेल ने इस अवसर पर बताया कि मरकस मस्जिद चौक, दो गली का सीमेन्टीकरण व पेयजल पाईप लाईन बिछाने का कार्य 22 लाख की राशि से किया जायेगा। कार्य पुरा होने पर नागरिकों को आवागमन में सुविधा होने के साथ नवीन पेयजल पाईप लाईन से पर्याप्त पेयजल उपलब्ध होगा। उन्होने ने उपस्थित नागरिकों से कहा कि नगर व नागरिकों के हितों में निगम परिषद अपना कार्य तो कर ही रही है नागरिकों का भी कर्तव्य है कि वे अपने नगर को साफ-स्वच्छ बनाने हेतु अपने घर, दुकान व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से निकलने वाले कचरे का पृथक्कीकरण स्त्रोत पर ही कर नगर निगम के कचरा संग्रहण वाहन के पृथक-पृथक भागों में अनिवार्य रूप से डालें। भूमि पूजन के अवसर पर क्षेत्रिय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।