रतलाम, 09 जून। यात्रियों की सुविधा एवं ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के दौरान बढ़ती यात्रा मांग को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन द्वारा रतलाम मंडल से होकर वलसाड – लालकुआं के मध्य स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार ट्रेनों का विवरण निम्नानुसार है :-
ट्रेन संख्या 05343/05344 वलसाड – लालकुआं साप्ताहिक स्पेशल
ट्रेन संख्या 05343 वलसाड – लालकुआं स्पेशल, 12 जून, 2026 से 10 जुलाई, 2026 तक वलसाड से प्रति शुक्रवार को 15.25 बजे चलकर रतलाम मंडल के रतलाम जंक्शन (22.45/22.55) होते हुए अगले दिन 17.45 बजे लालकुआं पहुँचेगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 05344 लालकुआं – वलसाड स्पेशल, 11 जून, 2026 से 09 जुलाई, 2026 तक लालकुआं से प्रति गुरुवार को 09.00 बजे चलकर रतलाम मंडल के रतलाम जंक्शन (03.50/04.00) होते हुए अगले दिन 12.00 बजे वलसाड पहुँचेगी।
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में सूरत, छायापुरी, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, भरतपुर, मथुरा, मथुरा कैंट, कासगंज, बदायुं एवं बरेली सिटी स्टेशनों पर रुकेगी।
इस ट्रेन में एसी 2 टियर, एसी 3 टियर, एसी 3-टियर इकोनॉमी, स्लीपर क्लास एवं जनरल सेकेंड क्लास कोच होंगे।
ट्रेन संख्या 05343 की बुकिंग सभी पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी वेबसाइट पर शुरू है। उपर्युक्त ट्रेनें विशेष किराये पर स्पेशल ट्रेन के रूप में चलेंगी। ट्रेनों के ठहराव, समय और संरचना के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।