मदद से हुआ अंतिम संस्कार- गोविंद काकानी

रतलाम। विगत दो-तीन दिन से बीमार 60 वर्षी पुरुष की मृत्यु हो जाने पर दो बत्ती पुलिस थाना के सहायक उप निरीक्षक मुरली मकवाना ने समाजसेवी गोविंद काकानी को मदद के लिए अनुरोध किया| काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के सचिव गोविंद काकानी ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त पुरुष राजू पिता शिव दर्शन गुर्जर उम्र 60 वर्ष जाति पादरी निवासी ग्राम रावत बेटमा के पास, इंदौर की अंबेडकर भवन के पास मृत अवस्था में पाया गया । परिवार की ही सदस्य हरिओना पति सनी सोलंकी ने बताया कि यह मेरे मासी का लड़का है। दूसरी माता के कारण परिवार से बचपन से निकाल दिया गया था। यहां इसका कोई नहीं है अतः आप मदद कर इसका अंतिम संस्कार करवा दें । तत्काल सामग्री बुलवाकर विधि विधान से मंत्रचार् के साथ भक्तन की बावड़ी शमशान पर समन्वय परिवार के सदस्य राजस्व कॉलोनी निवासी शुक्ला परिवार द्वारा प्रदत्त राशि से मुरली मकवाना, राकेश खत्री, दिलीप शर्मा, मनोज भाई, मंगल भाई एवं परिवार सदस्य हरिओना की उपस्थिति में गोविंद काकानी द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर अंतिम संस्कार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound