- नगर के वरिष्ठ समाजसेवी हसमुख जैन गांधी बने “तीर्थ चक्रवर्ती”, तीर्थ कमेटी ने किया सम्मानित । धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि शतकोत्तर रजत स्थापना वर्ष महोत्सव में 1 लाख रु. का पावन अंशदान
- भारतवर्षीय दिगम्बर जैन तीर्थक्षेत्र कमेटी के 125वें वर्ष में मिला गौरव श्रमण संस्कृति के उत्कर्ष हेतु अविस्मरणीय संबल” – राष्ट्रीय अध्यक्ष

इंदौर/मुंबई, (राजेश जैन दद्दू) । भारतवर्षीय दिगम्बर जैन तीर्थक्षेत्र कमेटी* के 125वें वर्ष की ओर बढ़ते हुए शतकोत्तर रजत स्थापना वर्ष महोत्सव के पावन अवसर पर इंदौर नगर के वरिष्ठ समाजसेवी श्री हसमुख जैन गांधी* को “तीर्थ चक्रवर्ती” की उपाधि से सम्मानित किया गया है। भारत वर्षीय जैन समाज हर्षित जिन-शासन की प्रभावना एवं तीर्थ क्षेत्रों के संरक्षण* हेतु अनुकरणीय श्रद्धा एवं अगाध समर्पण के लिए कमेटी ने यह प्रशस्ति पत्र शाल श्रीफल सप्रेम भेंटकर किया सम्मानित श्री हसमुख जैन गांधी ने तीर्थ चक्रवर्ती* के रूप में एक लाख रुपये का पावन अंशदान देकर श्रमण संस्कृति के उत्कर्ष और जैन तीर्थों के गौरव को अक्षुण्ण रखने में अविस्मरणीय संबल सहयोग प्रदान किया है।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जम्बू प्रसाद जैन, राष्ट्रीय महामंत्री संतोष पेंढारी एवं चेयरमैन (शतकोत्तर रजत वर्ष) जवाहर लाल जैन* द्वारा जारी प्रशस्ति पत्र में कहा गया – आपका यह पुण्योदय, आपकी धर्म-परायणता और आपकी उदारता संपूर्ण समाज के लिए एक प्रेरणापुंज है। हम भगवान महावीर से आपके एवं आपके परिजनों के सुखी, समृद्ध और निरंतर धर्ममय जीवन की मंगल कामना करते हैं। गांधी की इस उपलब्धि पर दिगंबर जैन समाज के वरिष्ठ समाजसेवी डॉ जैनेन्द्र जैन, महावीर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित कासलीवाल, फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोहर झांझरी, डॉ अनुपम जैन टीके वेद, आजाद जी जैन, अशोक खासगीवाला सुशील पांड्या,मंयक जैन एवं श्रीमती पुष्पा कासलीवाल श्रीमती मुक्ता जैन आदि ने बधाई दी
दद्दू ने बताया कि महोत्सव की अवधि भारतवर्षीय दिगम्बर जैन तीर्थक्षेत्र कमेटी* का शतकोत्तर रजत स्थापना वर्ष महोत्सव 22 अक्टूबर 2026 से 22 अक्टूबर 2027* तक देशभर के विभिन्न तीर्थ क्षेत्रों* पर मनाया जाएगा। इस ऐतिहासिक 125वें वर्ष* में तीर्थ संरक्षण* हेतु विशेष अभियान* चलाए जा रहे हैं।