महामंडलेश्वर स्वामी श्री चिदम्बरानन्द सरस्वती जी महाराज ने किया सागोद गौशाला का निरीक्षण

नगर निगम द्वारा किये जा रहे गौ सेवा कार्यो की कि प्रशंसा

रतलाम । महामंडलेश्वर स्वामी श्री चिदम्बरानन्द सरस्वती जी महाराज ने महापौर प्रहलाद पटेल के साथ नगर निगम द्वारा ग्राम सागोद में संचालित की जा रही गौशाला का निरीक्षण कर गौ सेवा हेतु नगर निगम द्वारा गौ माताओं की देखभाल, उपचार एवं सेवा कार्यो की प्रशंसा की। महामंडलेश्वर स्वामी श्री चिदम्बरानन्द सरस्वती जी महाराज ने इस अवसर कहा कि गौ सेवा भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण अंग है तथा नगर निगम द्वारा गौ माताओं के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु किए जा रहे कार्य प्रशंसनीय है। उन्होने निगम को निरंतर इसी प्रकार गौ माताओं की सेवा एवं देखभाल करते रहने के लिए प्रेरित किया।
निरीक्षण के दौरान गौषाला में विगत 3 माह से लाचार एवं चलने में असमर्थ एक गौ माता के उपचार एवं विशेष देखरेख की जानकारी दी गई। नगर निगम के चिकित्सकीय एवं गौ सेवा दल के सतत् प्रयासों से उक्त गौ माता के स्वास्थ्य में सुधार हुआ है। तथाउसे विशेष वॉकर की सहायता से चलाया जा रहा है। इस मानवीय एवं संवेदनशील प्रयास की भी स्वामीजी ने प्रशंसा की। इस अवसर पर स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन समिति प्रभारी विशाल शर्मा, स्वच्छता अधिकारी राजेन्द्र पवांर सहित नागरिक एवं निगम कर्मचारी उपस्थित थे।