रतलाम 10 जून। जिला शिक्षा अधिकारी श्री अशोक लोढा ने बताया कि प्रिन्ट, इलेक्ट्रॉनिक, सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त जानकारी अनुसार शासकीय कन्या कमला नेहरू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जावरा में पदस्थ सहायक ग्रेड 2 श्री अनिल वर्मा के विरुद्ध लोकायुक्त उज्जैन के द्वारा भ्रष्टाचार का प्रकरण दर्ज हो जाने पर संयुक्त संचालक लोक शिक्षण संभाग उज्जैन श्री अनसिंह बघेल द्वारा मध्यप्रदेश सिविल सेवा नियम के अंतर्गत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है ।
निलंबन अवधि में श्री अनिल वर्मा का मुख्यालय जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, रतलाम रहेगा तथा उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी।