मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण एवं बाल विवाह प्रतिषेध विषय पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण आयोजित

रतलाम 10 जून। कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री राम निवास बुधौलिया के मार्गदर्शन में पिपलोदा परियोजना अंतर्गत आज 10 जून को जनपद पंचायत सभागार में परियोजना की समस्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के उद्देश्य से ग्लोबल व्हील फाउंडेशन के माध्यम से मास्टर ट्रेनर बनाई गई कार्यकर्ताओं द्वारा अन्य कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान गर्भवती महिलाओं के प्रसव के पश्चात एक घंटे के भीतर स्तनपान कराने की महत्वपूर्ण भूमिका के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके साथ ही छह माह की आयु पूर्ण होने के पश्चात बच्चों को दिए जाने वाले ऊपरी आहार एवं उसके पोषण संबंधी महत्व के बारे में भी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया।
बैठक में पंचायत स्तर तक बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारी की भूमिका के संबंध में जानकारी प्रदान की गई तथा बाल विवाह के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई एवं जनजागरूकता बढ़ाने के लिए समस्त कार्यकर्ताओं को शपथ भी दिलाई गई।
कार्यक्रम में सहायक संचालक श्रीमती भारती दांगी, समस्त सेक्टर सुपरवाइजर, पोषण अभियान ब्लॉक कॉर्डिनेटर एवं परियोजना स्टाफ उपस्थित रहा।

Play sound