
रतलाम 10 जून। कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में आज जिला स्तरीय एनकॉर्ड (NCORD) समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक कुमार लाल, यातायात डीएसपी श्री आनंद सोनी, एसडीएम रतलाम ग्रामीण श्री विवेक सोनकर,डीन मेडिकल कालेज अनिता मुथा, उप संचालक सामाजिक न्याय संध्या शर्मा, सहित समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक में नशा मुक्ति अभियान के तहत नशे की लत से प्रभावित व्यक्तियों के उपचार एवं पुनर्वास के लिए सतत कार्यवाही करने तथा उपचार के बाद नियमित फॉलोअप सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। महाविद्यालयों में संचालित ड्रग अवेयरनेस क्लबों की गतिविधियां निरंतर जारी रखने और नशा मुक्ति जन-जागरूकता अभियान को व्यापक स्तर पर संचालित करने पर जोर दिया गया।
समिति ने संबंधित विभागों को निदान पोर्टल पर कार्रवाई का विवरण नियमित रूप से दर्ज करने के निर्देश दिए। नशामुक्ति एवं एंटी ड्रग अभियान के प्रचार-प्रसार के लिए सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता संबंधी सामग्री प्रदर्शित करने के निर्देश भी दिए गए। ड्रग माफियाओं के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी रखने का निर्णय लिया गया। बैठक में पूर्व बैठक के पालन प्रतिवेदन पर भी चर्चा की गई।