संभागायुक्त उज्जैन श्री आशीष सिंह ने सहकारी समिति मर्यादित धराड का निरीक्षण किया

खाद वितरण एवं फार्मर आईडी व्यवस्था का लिया जायजा

रतलाम 10 जून। संभागायुक्त उज्जैन श्री आशीष सिंह ने कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के साथ सहकारी समिति मर्यादित धराड़ का निरीक्षण कर किसानों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान ई-विकास पोर्टल के माध्यम से संचालित खाद वितरण प्रणाली तथा एग्रीस्टैक पोर्टल पर किसानों की फार्मर आईडी की प्रगति देखी । पोर्टल पर समक्ष मे एन्ट्री करवा कर देखी।
संभागायुक्त श्री सिंह ने सोसायटी में खाद वितरण की व्यवस्था, रिकॉर्ड संधारण एवं पोर्टल पर दर्ज जानकारी का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने तथा फार्मर आईडी बनाने के कार्य में गति लाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उनके साथ एडीएम डॉ शालिनी श्रीवास्तव ,एसडीएम रतलाम ग्रामीण श्री विवेक सोनकर,उप संचालक कृषि श्री आर के सिंह,महाप्रबंधक केन्द्रीय सहकारी बैंक श्री कृतज्ञ गुप्ता सहित संबंधित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound