मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित

  • 15 जून तक दर्ज होंगे दावे-आपत्तियां
  • फोटोयुक्त मतदाता सूची पुनरीक्षण वर्ष 2026 के लिए संशोधित कार्यक्रम जारी
  • 18 जुलाई को अंतिम सूची का होगा प्रकाशन

रतलाम 10 जून। कलेक्टर कार्यालय सभा कक्ष में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती मिशा सिंह की अध्यक्षता में नगरीय निकायों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण-2026 कार्यक्रम में संशोधन के संबंध में राजनीतिक दलों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एडीएम डॉ शालिनी श्रीवास्तव सहित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में बताया गया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार प्रारूप मतदाता सूची पर दावे एवं आपत्तियां अब 15 जून 2026 तक स्वीकार किये जाऐंगे। प्राप्त दावे-आपत्तियों का निराकरण 25 जून 2026 तक किया जाएगा।
कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य निर्धारित समय-सीमा में गंभीरता एवं पारदर्शिता के साथ पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि पात्र मतदाताओं के नाम सूची में शामिल करने तथा त्रुटियों के निराकरण पर विशेष ध्यान दिया जाए।
बैठक में जानकारी दी गई कि संशोधित कार्यक्रम के तहत फोटोयुक्त अंतिम मतदाता सूची का सार्वजनिक प्रकाशन 18 जुलाई 2026 को निर्धारित विहित स्थानों पर किया जाएगा। इस दौरान मतदाता सूची को त्रुटिरहित, अद्यतन एवं व्यवस्थित बनाने पर विशेष काम किया जाएगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound