राज्यसभा चुनाव में नामांकन निरस्त होने के विरोध में कांग्रेस का उपवास सत्याग्रह

मीनाक्षी नटराजन के समर्थन में कांग्रेसजनों ने उठाई आवाज, लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा का लिया संकल्प

????????????????????????????????????

रतलाम, 10 जून। राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस नेत्री सुश्री मीनाक्षी नटराजन का नामांकन कथित रूप से झूठ और षड्यंत्र के माध्यम से निरस्त किए जाने के विरोध में बुधवार को शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कोर्ट चौराहा स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर उपवास एवं सत्याग्रह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार आयोजित किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार पर लोकतांत्रिक मूल्यों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी निरंतर संघर्ष करती रहेगी।
शहर कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष शांतिलाल वर्मा ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में लोकतांत्रिक परंपराओं को ठेस पहुंचाने का प्रयास किया गया है, जिसके विरोध में कांग्रेसजनों ने शांतिपूर्ण सत्याग्रह कर अपनी आवाज बुलंद की है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन की एकजुटता बनाए रखने तथा लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्षरत रहने का आह्वान किया।
उपवास एवं सत्याग्रह कार्यक्रम में पारस सकलेचा, कमरुद्दीन कचवाय, यास्मीन शेरानी, आशा राजीव रावत, प्रदीप राठौर, शांतु गवली, महमूद शेरानी, कुसुम चाहर, सुजीत उपाध्याय, वुसात जैदी, शैलेन्द्र सिंह अठाना, महेंद्र कटारिया, रामचंद्र धाकड़, राजीव रावत, फ़ैयाज़ मंसूरी, रजनीकांत व्यास, रमेश पोरवाल, हेमन्त नेका, हसमतुल्लाह शेख, सोनू व्यास, कपिल मजवदिया, राजेश प्रजापत, वाहिद शेरानी, नासिर कुरैशी, शाकिर खान, निलोफर खान, मनोज खोईवाल, इक्का बेलूत, रोहित मीणा, कविता महावर, राधा प्रजापत, हितेश पेमाल, के.एल. गोसर, जॉनी आरिफ, विजय स्टीफन, इकरार चौधरी, वीरेंद्र प्रताप सिंह, राजकुमार जैन ‘लाला’, विशाल कंडारे, जायदा बी, आयशा कुरैशी, शाकिर कुरैशी, लालू स्टीफन, हरविंदर सिंह, अनिल भटनागर, गणेश यादव, दिलीप टांक, मकबूल कुरैशी, राजेश कौशल, ओ.पी. त्रिपाठी, राजनाथ यादव, अमर सिंह शेखावत, सीताराम बैरागी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कांग्रेसजनों ने ‘लोकतंत्र बचाओ, संविधान बचाओ’ के नारों के साथ लोकतांत्रिक संस्थाओं की मजबूती एवं संवैधानिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया।
उक्त जानकारी शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound