
शिविरों के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को मिलेंगे लाभ
रतलाम 11 जून। मध्यप्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, भोपाल के निर्देशानुसार विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के मध्य जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के मार्गदर्शन में जिले के प्रत्येक विकासखंड एवं नगरीय निकाय मुख्यालयों पर 12 जून से 18 जून तक तीन दिवसीय जनकल्याण शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
नोडल अधिकारी जनकल्याण शिविर सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन ने बताया कि जिले में 12 जून, 13 जून एवं 14 जून को नगर निगम रतलाम एवं जनपद रतलाम अंतर्गत कार्यालय नगर निगम रतलाम में शिविर आयोजित किया जाएगा । जनपद सैलाना, नगर परिषद सैलाना अंतर्गत अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय सैलाना में 12,13 एवं 14 जून को शिविर आयोजित होगा, जनपद जावरा, नगर परिषद जावरा, जनपद पिपलोदा, नगर परिषद बड़ावदा अंतर्गत कार्यालय नगर पालिका जावरा में 12, 13 एवं 14 जून को शिविर आयोजित किया जायेगा। शिविर के माध्यम से पात्र हितग्राहियो को शासन की योजनाओं में हितलाभ प्रदान किए जायेगे ।
जिले के समस्त पात्र नागरिकों से अनुरोध है कि वे अपने नजदीकी जन कल्याण शिविर में अवश्य पहुंचें, आवश्यक दस्तावेज साथ लाएं एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का पूर्ण लाभ उठाएं। ऐसे आवेदन जिनका निराकरण तत्काल संभव नहीं होगा, उनके लिए समय-सीमा निर्धारित कर आवेदक को सूचित किया जाएगा एवं प्रकरणों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाएगी।