रतलाम । रतलाम नगर में पहली बार श्री पंचायती श्री निरंजन अखाड़ा के द्वारा महामंडलेश्वर पट्टाभिषेक कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है, जिसमें ग्राम आडवाणीया के महंत श्री श्री 1008 आनंद गिरि जी महाराज का पट्टाभिषेक होगा। इस आयोजन में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय संत एवं विभिन्न अखाड़ों के महामंडलेश्वर रतलाम शहर में पधारेंगे। पट्टाभिषेक 13 अखाड़े के अध्यक्ष श्री श्री 1008 स्वामी रवींद्र पुरी जी महाराज की अध्यक्षता में संपन्न होगा। इस आयोजन में अनंत विभूषित पूज्यपाद श्री निरंजन पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि जी महाराज, श्री श्री 1008 आचार्य महामंडलेश्वर बालकनंद गिरि जी महाराज, अवंतिका पुरी उज्जैन से चार धाम पीठाधीश्वर शांति स्वरूपानन्द गिरी जी महाराज एवं श्री धाम वृन्दावन से वेदांत आचार्य महामंडलेश्वर 1008 स्वामी चितप्रकाशानन्द गिरी जी महाराज का पावन सानिध्य प्राप्त होगा।
इसके साथ ही अंतर्राष्ट्रीय सन्त महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 स्वामी वैराग्यानंद गिरि जी महाराज, महामंडलेश्वर श्रीश्री 1008 देवस्वरूपानन्द गिरी जी महाराज (अखण्ड ज्ञान आश्रम), श्रृंगेरी मठ दण्डी स्वामी आश्रम के पूज्य आत्मानन्द जी सरस्वती जी महाराज, गुजरात से सेवानन्द गिरी जी महाराज एवं नरेन्द्र पूरी जी महाराज (नरसिंहगढ़) सहित अनेक संतों का आगमन होगा।
कार्यक्रम की रूपरेखा दिनांक 17 जून 2026, बुधवार को इस प्रकार रहेगी
राम मंदिर से संतों की भव्य पेशवाई सुबह 9:30 बजे निकाली जाएगी, इसके पश्चात दोपहर 11:30 बजे श्रीजी पैलेस में पट्टाभिषेक कार्यक्रम आयोजित होगा। इस पावन आयोजन में देश, प्रदेश और शहर की समस्त धर्मप्रेमी जनता सादर आमंत्रित है कि वे पधारकर सन्त दर्शन कर इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनें। इस कार्यक्रम का आयोजन शिवोदय शिव शक्ति साधना सेवा संस्था के तत्वावधान में होगा। आयोजन की संपूर्ण जानकारी संस्था के महामंत्री काजल गुरु जागीरदार, सचिव महर्षि संजयशिवशंकर दवे व समरथ पाटीदार द्वारा दी गई। इस दौरान संस्था के अध्यक्ष युवराज सिंह परिहार एवं उपाध्यक्ष मयंक सिंह मकवाना विशेष रूप से उपस्थित रहे।