कमला एकादशी पर गीता मंदिर में गूंजा श्रीकृष्ण संकीर्तन, श्रद्धालु भक्ति रस में हुए सराबोर

????????????????????????????????????
????????????????????????????????????

रतलाम । गीता मंदिर रोड स्थित गीता मंदिर में गुरुवार को व्यास परिवार (प्रमोद कुमार व्यास) के तत्वावधान में कमला एकादशी के पावन अवसर पर श्रीकृष्ण संकीर्तन का भव्य आयोजन किया गया। दोपहर 3 बजे से सायं 6 बजे तक चले इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर भगवान श्रीकृष्ण के भजनों एवं संकीर्तन का आनंद लिया।
कार्यक्रम में पंडित गोपाल श्रीकृष्ण शर्मा ने अपनी मधुर भजन प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। उन्होंने “तुम्हें छोड़ सुन नंद दुलारे, कोई ना मीत हमारो…” तथा “अब तो आ के बाँह पकड़ लो, ओ मेरे प्रियतम…” जैसे भावपूर्ण भजनों का गायन कर पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। संकीर्तन के दौरान श्रद्धालु भक्ति भाव में डूबे नजर आए और पूरे मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण नाम का गुणगान गूंजता रहा। कार्यक्रम के समापन पर भगवान श्रीकृष्ण को भोग अर्पित किया गया तथा महाआरती संपन्न हुई। इसके पश्चात श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर धर्मलाभ प्राप्त किया।
संकीर्तन में प्रमुख रूप से प्रमोद कुमार व्यास, संजय व्यास, संदीप व्यास, पुष्पा व्यास, रेणु व्यास, नीतू व्यास, प्रमिला सारस्वत, मीना ओझा, प्रेमलता दवे, डॉ. सुलोचना शर्मा, प्रदीप बारोठिया, पं. कांतिलाल शर्मा, राधेश्याम मंत्री, सोनू राव, नारायण मंत्री, नवीन व्यास, हितेंद्र शर्मा, रामचंद्र शर्मा, गोवर्धन, विक्रम, रमेश चोथयानी, रमा शर्मा, वीरेंद्र वाफगांवकर, गोपाल शर्मा, हरिश्चंद्र रतनावत, मधुबाला रतनावत, कल्पना शर्मा, अंजू त्रिवेदी, नीला ठक्कर, किरण व्यास, प्रतिभा ठक्कर, उमा पुरोहित सहित अनेक भक्तगण एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
गीता मंदिर ट्रस्ट के अनुसार आगामी निर्जला एकादशी संकीर्तन का आयोजन 25 जून 2026, गुरुवार को दोपहर 3 बजे से सायं 6 बजे तक गीता मंदिर परिसर में किया जाएगा। ट्रस्ट द्वारा सभी श्रद्धालुओं को सपरिवार उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने का आमंत्रित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound