भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी रतलाम द्वारा रक्तदान दिवस पर रक्तदाताओं से किया आव्हान

रतलाम। भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी जिला रतलाम द्वारा दिनांक 14 जून रविवार को रक्तदान दिवस के अवसर पर सभी सामाजिक संस्था सभी रक्तदाता मित्र एवं रक्तदान के प्रति जागरूक करने वाले सभी विशिष्ट जनों से अध्यक्ष प्रितेश गादिया ने आग्रह किया कि अधिक से अधिक की संख्या में इस दिवस पर अपने पास की ब्लड बैंक एवं शिविरों में जाकर रक्तदान अवश्य करें जिसमें जिला चिकित्सालय ब्लड बैंक मेडिकल कॉलेज ब्लड बैंक मानव सेवा समिति एवं जावरा में भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा लगाए जा रहे हैं ।
रक्तदान शिविर में प्रात: 10:00 बजे से रक्तदान कर वर्तमान में चल रही रक्त की कमी की समस्याओं को समाप्त करें वह इस पुनीत कार्य में अपना योगदान देकर इस सेवा कार्य में जुड़े इस अवसर पर रेड क्रॉस के वाईस चेयरमैन सुशील मूणत, कोषाध्यक्ष संजय लूनिया, सचिव मानस पुरोहित, प्रदेश वाइस चेयरमैन मनीष रावल संचालक मंडल के हेमंत मूणत, शरद जोशी, सुलोचना शर्मा, सुनील पारीक, अशोक लाला, राजेश रांका, दिनेश बरमेचा ने भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी परिवार की ओर से सभी से आवाहन किया इस दिवस को रक्तदान कर सफल बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound