माहेश्वरी समाज द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 14 जून को

रतलाम। महेश नवमी के उपलक्ष्य में माहेश्वरी समाज रतलाम के तत्वावधान में माहेश्वरी सेवा संगठन द्वारा 14 जून (रविवार) को समाज बंधुओ के लिए माहेश्वरी भवन, कसारा बाजार में प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक निःशुल्क स्वास्थ्य एवं रक्त परीक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा।
माहेश्वरी समाज रतलाम के अध्यक्ष डॉ. बी.एल. तापड़िया ने बताया कि शिविर में रक्त जांच, ईसीजी, चिकित्सकीय परामर्श तथा आवश्यकता अनुसार एक्स-रे, सोनोग्राफी एवं 2D इको की सुविधा उपलब्ध रहेगी। शिविर में डॉ. पी. जाखेटिया (बाल रोग विशेषज्ञ) एवं डॉ. डी.डी. काकाणी (जनरल फिजिशियन) अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। माहेश्वरी सेवा संगठन ने समाजजनों से शिविर का अधिकाधिक लाभ लेने का आग्रह किया गया है।

Play sound