

जावरा (अभय सुराणा) । समग्र मालवा द्वारा मनाये जा रहे वैचारिक अनुष्ठान मालवा विचार मंथध के अंतर्गत रतलाम के प्रसिद्ध रंगकर्मी एवं युग बोध संस्था के संस्थापक श्री ओम प्रकाश मिश्रा का शाल श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी एवं भाजपा नेता श्री चंद्र प्रकाश ओस्तवाल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि मालवा विचार मंथन का आयोजन संपूर्ण मालवा क्षेत्र के लिए अनुकरणीय है और इस प्रकार के आयोजन करने से समाज को एक नई दिशा प्राप्त होती है। आपने अटल ग्राम के आयोजन प्रशंसा की उज्जवल करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। आपने श्री ओम प्रकाश मिश्रा के व्यक्तित्व पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि विभिन्न कलाओं को एवं समाज की बुराइयों को मंच पर स्थान प्रदान कर समाज का ध्यान आकर्षित किया है । जो अनुकरणीय हे। विशेष अतिथि जल सलाहकार श्री आनंद व्यास ने अपने उदबोधन में कहा कि यह प्रसन्नता की विषय की जावरा में लगातार समग्र मालवा द्वारा तीसरे वर्ष विचार मंथन का आयोजन किया जा रहा है । आज इस प्रकार के आयोजन से समाज दूर होता जा रहा है जबकि विचारों के आदान-प्रदान से ही समाज का कल्याण होता है तथा उसे एक नई दिशा प्राप्त होती है । अपने संस्थापक अभय कोठारी के जल संरक्षण के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह जलसंरक्षण के लिए लंबे समय से कार्य कर रहे हैं जो संपूर्ण जिले के लिए अनुकरणीय है। इस अवसर पर अपने सम्मान के प्रत्योत्तर मे श्री ओमप्रकाश मिश्रा ने कहा कि समाज को जागृत करने का सशक्त माध्यम नाट्य मंच है जिसके माध्यम से समाज की अनेक विसंगतियों को सामने लाया जा सकता है। आपने कहा कि युवाओं को सही दिशा देने की आवश्यकता है और उनकी प्रतिभाओं का उपयोग समाज निर्माण में किया जाना आवश्यक है ।
अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीपप्रचलित किया गया सरस्वती वंदना डॉ.प्रकाश उपाध्याय ने प्रस्तुत की, स्वागत भाषण जगदीश उपमन्यु एवं अतिथियों का परिचय संस्था प्रमुख अभय कोठारी ने दिया तथा कार्यक्रम का संचालन डॉ राजेंद्र त्रिवेदी ने किया ।
इस अवसर पर साहित्यिक समापम के अन्तर्गत साहित्यकारो ने काव्य पाठ किया जिसमें सर्वश्री डॉ.प्रकाश उपाध्याय, रमेश मनोहर, डॉ. सी एम. मेहता, राजेंद्र श्रोत्रिय ,विजय जैन ,मनोहर सिंह चौहान मधुकर ,सतीश शिकारी, राम चचलानी, फजल हयात , रणजीतसिंह राठोर,राजेंद्र त्रिवेदी ,प्रकाश हेमावत ,आदि ने अपनी रचनाओं का पाठ किया। अतिथियों का स्वागत संस्था प्रमुख अभय कोठारी ,कार्यक्रम संयोजक राजेंद्र त्रिवेदी ,सहसंयोजक अभय श्रीवास्तव ,जगदीश उपमन्यु, शिखर धारीवाल ,दिलीप त्रिवेदी, अमित ताम्रकार ,मनोहर भाटी ने किया ।
साहित्यिक गोष्ठी का संचालन मनोहर सिंह चौहान मधुकर ने किया एवं आभार प्रदर्शन अभय श्रीवास्तव द्वारा किया गया।