श्रवण एवं वाक बाधित व्यक्तियों हेतु विशेष जागरूकता शिविर आयोजित

रतलाम 13 जून । सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री नीरज पवैया ने बताया कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर द्वारा श्रवण एवं वाक बाधित व्यक्तियों को उनके विधिक अधिकारों, उपलब्ध कल्याणकारी योजनाओं एवं विधिक सेवाओं के प्रति जागरूक किए जाने के उद्देश्य से आज 13 जून को प्रदेशव्यापी विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ए डीआर सेंटर जिला न्यायालय परिसर रतलाम में प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय, रतलाम एवं प्रभारी प्रधान जिला न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश श्री रवीन्द्र प्रताप चुण्डावत की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
उक्त शिविर का ऑनलाइन शुभारंभ कार्यवाहक मुख्य न्यायाधिपति श्री विवेक रूसिया के करकमलों से किया गया। ऑनलाइन शुभारंभ कार्यक्रम रूपरेखा अनुसार संचालित किया गया। जिसमें अलग-अलग वक्ताओं द्वारा अपने उद्बोधन दिये जिसमें सांकेतिक भाषा विशेषज्ञों द्वारा अनुवाद किया गया।
म. प्र. ऐसा प्रथम राज्य होगा जो कि श्रवण एवं वाक् विशेष व्यक्तियों के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। रतलाम जिले के समस्त ऐसे 67 से अधिक व्यक्तियों ने संपूर्ण कार्यक्रम में उपस्थित रहकर सहभागिता की गई। उनके जीवन उत्पन्न होने वाली कोई भी बाधाओें और समस्याओं को सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रतलाम श्री नीरज पवैया द्वारा सुना और उनकी समाधान भी अनुवादक की मदद से बताये गये। खासकर आज के कार्यक्रम में उपस्थितजन को मिलने वाली दिव्यांगजन पेंशन एवं 100 प्रतिशत दिव्यांगता का प्रमाण पत्र संबंधी चर्चा की गई। कुछ ऐसे व्यक्ति भी उपस्थित हुए जिनको पेंशन प्राप्त नहीं हो रही है और कुछ के दिव्यांगता के प्रमाणपत्र भी नहीं है। इस संबंध में उपसंचालक सामाजिक न्याय विभाग एवं सिविल सर्जन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से भी संपर्क कर उनको निर्देशित किया गया साथ ही इन व्यक्तियों के दस्तावेज प्राप्त होने पर पत्राचार भी किया जावेगा।
इस अवसर पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती सपना भारती कतरोलिया, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री नीरज पवैया, जिला रजिस्ट्रार/न्यायाधीश श्री अनुपम तिवारी, न्यायाधीश श्री अरूण सिंह ठाकुर, जिला विधिक सहायता अधिकारी सुश्री पूनम तिवारी, चीफ एलएडीसीएस, श्री अभय शर्मा एवं अन्य एलएडीसी अधिवक्ता एवं स्टॉफ, कर्मचारीगण, पैरालीगल वालेंटियर्स, जिला प्राधिकरण का स्टाफ उपस्थित था ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound