सांसद अनिल फिरोजिया के प्रयासों से कोटा-चोमहला मेमू ट्रेन का उज्जैन तक विस्तार

छोटे स्टेशनों पर भी होगा ठहराव

बड़ावदा (शिरीष सकलेचा)। उज्जैन-आलोट संसदीय क्षेत्र के सांसद अनिल फिरोजिया के सतत प्रयासों एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अनुशंसा पर रेल मंत्री द्वारा कोटा-चैमहला मेमू ट्रेन (61624/61623) का विस्तार उज्जैन स्टेशन तक किए जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस महत्वपूर्ण निर्णय से उज्जैन, नागदा, महिदपुर रोड आलोट सहित क्षेत्र के हजारों यात्रियों को लाभ मिलेगा तथा अन्य राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को भी आवागमन में विशेष सुविधा प्राप्त होगी। सांसद अनिल फिरोजिया 15 जून सोमवार को विक्रमगढ़ आलोट रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का स्वागत कर उसे उज्जैन के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे । डाॅ. चिंतामणि मालवीय विधायक आलोट की विशेष उपस्थिती के साथ भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, व्यापारी , तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक, सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं द्वारा उपस्थित रहकर नवीन रेल सेवा का स्वागत एवं सांसद फिरोजिया का अभिनंदन करेंगे।
विस्तारित मेमू ट्रेन कोटा से प्रातः 05.40 बजे रवाना होकर विक्रमगढ़ आलोट 09.14 बजे, महिदपुर रोड 09.44 बजे, नागदा जंक्शन 10.30 बजे होते हुए उज्जैन स्टेशन दोपहर 12.00 बजे पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन उज्जैन स्टेशन से दोपहर 12.30 बजे प्रस्थान कर नागदा जंक्शन 14.10 बजे तथा कोटा शाम 07.05 बजे पहुंचेगी। मेमू ट्रेन होने के कारण यह मार्ग के सभी प्रमुख एवं छोटे स्टेशनों पर ठहराव करेगी, जिससे ग्रामीण एवं अंचल क्षेत्र के यात्रियों को भी सीधा लाभ मिलेगा।

सिंहस्थ महापर्व में मिलेगा लाभ
उल्लेखनीय है कि आगामी सिंहस्थ महापर्व तथा उज्जैन एवं आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों की लंबे समय से इस रेल सुविधा की मांग थी। जनसुविधा एवं यात्रियों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया यह निर्णय अत्यंत जनहितकारी एवं स्वागतयोग्य है। इससे विद्यार्थियों, व्यापारियों, कर्मचारियों, किसानों एवं आम नागरिकों को आवागमन में बड़ी सुविधा प्राप्त होगी।
सांसद फिरोजिया ने इस महत्वपूर्ण रेल सुविधा के लिए समस्त क्षेत्रवासियों की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं माननीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, मुख्यमंत्री माननीय डॉ मोहन यादव के प्रति हार्दिक आभार एवं व्यक्त किया है।उक्त जानकारी सांसद प्रतिनिधि एवं रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य नंदन जैन, मंडल अध्यक्ष लोकेश शर्मा ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound