
रतलाम। 12वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस महोत्सव के उपलक्ष में नगर निगम रतलाम एवं पतंजलि योगपीठ द्वारा शहर के 49 वार्डों में योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है, इसी तारतम्य में वार्ड क्रमांक 4 की पार्षद श्रीमती देवकन्या मुकेश मीणा के सहयोग से देवरा देवनारायण कॉलोनी के जलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में योग शिविर का आयोजन महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल के अध्यक्ष डॉ प्रदीप कुमार जैन एवं पतंजलि युवा भारत प्रभारी विशाल वर्मा के आतिथ्य में किया गया। इस अवसर पर डॉ. प्रदीप जैन में कहा कि योग मन, शरीर और आत्मा को जोड़ता है और योग से आत्मा का परमात्मा से मिलन संभव है। विशाल वर्मा द्वारा योग साधकों को प्रतिदिन योग करने का संकल्प कर शपथ दिलाई गई। विशाल वर्मा ने बताया कि महापौर प्रहलाद पटेल एवं पतंजलि युवा भारत राज्य प्रभारी प्रेम पुनिया के मार्गदर्शन में लक्ष्मणपुर वार्ड क्रमांक 2 के विधायक सामुदायिक भवन में भी आरडीए सदस्य किरण महावर के सहयोग से योग शिविर का आयोजन किया गया जिसमें योग प्रशिक्षक मंजू शर्मा, पंडित चेतन शर्मा, अर्चना गुप्ता, द्वारा योगाभ्यास करवाया गया। इस अवसर पर पतंजलि के सोशल मीडिया प्रभारी नितेंद्र आचार्य, युवती प्रभारी दिव्या उपाध्याय, जिला यज्ञ प्रभारी महर्षि संजय शिवशंकर दवे, कार्यकारिणी सदस्य भगवंताचार्य, अशोक शर्मा संवाद प्रभारी इंदु कुमार तिवारी आदि विशेष रूप से उपस्थित थे ।