- आज पत्रिका आलेखन का कार्य मुहूर्त में सम्पन्न हुआ
- निकलेगी भव्य रथ यात्रा एवं विशाल भजन संध्या का होगा आयोजन


रतलाम 14 जून। धर्म नगरी रतलाम की पावन भूमि पर श्री सोनाणा खेतलाजी के परम उपासक भक्त शिरोमणि श्री शांतिलाल जी लादाजी भंडारी की 14वीं पुण्यतिथि निमित इस वर्ष भी भव्य आयोजन 14 जुलाई 2026 को श्री सोनाणा खेतलाजी के परम भक्तराज वचन सिद्ध श्री राज राजेंद्र जी भंडारी के पावन सानिध्य में संपन्न होगा ।
श्री सोनाणा खेतलाजी भक्त मण्डल रतलाम द्वारा आज रविवार को जयंतसेन धाम पर पत्रिका आलेखन का कार्य मुहूर्त में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलित कर आयोजन की शुरूआत की गई। इसके पश्चात अतिथि सर्वश्री चतुरमुथा परिवार, नवीन झामर, रखबंचदजी खेड़ावाला, सियाल परिवार, गणेश वोहरा, श्रेयांश सकलेचा, अर्पित सकलेचा (जावरा), अजय मेहता, निखिल मोदी, सुभाष सिंगावत, सुनील व्यास, दिलीप छिपानी, राजेन्द्र तलेरा, सुनील मूणत, आजाद मेहता, हर्ष लुणावत, सज्जनलाल मेहता, सुरेन्द्र लुनिया, मांगीलाल भंडारी, अशोक जी जैन लाला, हर्षदीप लुणावत, नरेन्द्र छाजेड़, अनोखीलाल भटेवरा, सुशील छाजेड़, संजय लोढ़ा, शेखर नांदेचा, मांगीलाल राठौड़ द्वारा कंकू चावल केसर से पूजन कर इष्टदेवी, देवी-देवता के नाम निमंत्रण पत्रिका का आलेखन कार्य प्रारम्भ किया गया ।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए श्री सच्चिया माताजी के परम् भक्त अंकीत भटेवरा ने कहा कि विगत 13 वर्षो से श्री सोनाणा खेतलाजी के आशीर्वाद तथा सभी भक्तों के सहयोग एवं मार्गदर्शन से श्री सोनाणा खेतलाजी के नाम भव्य संध्या का आयोजन किया जाता रहा है और इस वर्ष भी 14 जुलाई 2026 को श्री सोनाणा खेतलाजी के परम उपासक भक्त शिरोमणि श्री शांतिलाल जी लादाजी भंडारी की 14 वीं पुण्यतिथि हर्षोल्लास मनाते हुए भव्य रथ यात्रा एवं विशाल भजन संध्या का आयोजन होगा। श्री शांतिलालजी लादाजी का जन्म तखतगढ़ (राज.) और उनकी कर्म भूमि वाई (महाराष्ट्र) रही है । आपके मार्गदर्शन से कई कुल को उनके कुल के देवी देवताओं के स्थानों और उनके पूजन करने का मार्गदर्शन मिला और आज भी आपके परम भक्तराज वचन सिद्ध श्री राज राजेंद्र जी भंडारी आपके आशीर्वाद से जनसेवा का कार्य कर रहे है ।
कार्यक्रम के पश्चात जयकारों के साथ चल समारोह के रूप में जयंतसेन धाम स्थित तीर्थंकर भगवान श्री मुनीसुव्रत जी के मंदिर में पत्रिका रखी गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित थे। आयोजन के अंत में आभार श्री सोनाणा खेतलाजी भक्त मंडल रतलाम ने माना।
श्री सोनाणा खेतलाजी भक्त मण्डल रतलाम ने नगर की धर्म प्रेमी जनता से निवेदन किया है कि 14 जुलाई 2026 को आयोजित भव्य रथ यात्रा एवं सेठिया मैरिज गार्डन में आयोजित विशाल भजन संध्या में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ लेवे।