जावरा विधानसभा क्षेत्र में 9 चिकित्सको की सौगात

विधायक डॉ राजेंद्र पांडेय के प्रयासों से हुई नियुक्ति

जावरा । जावरा विधानसभा क्षेत्र में विधायक डॉ राजेंद्र पांडेय के प्रयासों से स्वास्थ्य के क्षेत्र में निरन्तर सफलता मिलती जा रही है।इन्ही प्रयासों के चलते जावरा विधानसभा क्षेत्र में 9 चिकित्सकों की नियुक्ति हुई है।इस सौगात से क्षेत्र में हर्ष है। सिविल हॉस्पिटल जावरा प्रभारी डॉ दीपक पालड़ीया, सी.बी.एम.ओ जावरा डा शंकरलाल खराड़ी, डा पवन पाटीदार सीबीएमओ पिपलौदा, प्रभारी सुपरवाइजर शैलेन्द्र कुमार दवे ने जानकारी देते हुए बताया कि जावरा विधानसभा क्षेत्र में हॉल ही में स्वास्थ्य विभाग भोपाल द्वारा जारी डाक्टरों की नियुक्ति आदेश में मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव, स्वास्थ्य मंत्री श्री राजेंद्र शुक्ला ने जावरा विधायक डॉ राजेंद्र पांडेय की अनुशंसा पर 9 चिकित्सको के नियुक्ति आदेश जारी किये । जावरा विधायक डॉ राजेंद्र पांडेय लंबे समय से चिकित्सको की पद स्थापना के लिए प्रयत्नशील होकर मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री के निरंतर सम्पर्क में थे। उसी के परिणाम स्वरूप 9 चिकित्सको की नियुक्ति आदेश जावरा विधानसभा में हुए।विधायक डॉ पांडेय स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति संवेदनशील रहकर निरंतर स्वास्थ्य सेवाओ के विस्तार के लिए प्राथमिकता से प्रयास कर रहे है। इन्ही प्रयासों के फलस्वरूप पिपलौदा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से सिविल हॉस्पिटल उन्नयन, रिंगनोद में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,जावरा में ब्लाक मेडिकल यूनिट के अलावा डेढ़ दर्जन उप स्वास्थ्य केंद्रों के भवन निर्माण की स्वीकृति मिल पाई।
विधायक डॉ पांडेय ने स्वास्थ्य क्षेत्र को सदैव प्राथमिकता दी है। विधानसभा क्षेत्र के चिकित्सालयो में रिक्त पदों की पूर्ति के लिए लंबे समय समय से प्रयास किये जा रहे है। बीते दिनों उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने विधायक डॉ पांडेय को चिकित्सको की पदपूर्ति के लिए आश्वस्त किया था।उसी अनुसार लोक स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी पदस्थापना सूची में विधानसभा क्षेत्र को 9 चिकित्सक की नियुक्ति की गई।जिसमें पिपलौदा सिविल हॉस्पिटल में डा राज खराड़ी, डा सोनिया डामोर, डा मनीष परमार, डा मयंक सिसोदिया, जावरा सिविल हॉस्पिटल में डा भूमिका शर्मा,, ढोढर में डा शीतल चौहान, सुखेडा में डा वर्षा जाट, कालूखेड़ा में डा वीरेंद्र डोडियार, एवं पंचेवा में डा आर्या नीमा की नियुक्ति हुई है।विधायक डा पांडेय के प्रयासों से चिकित्सको की नियुक्तियों से आमजन में हर्ष व्याप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound