उपाध्याय श्री कस्तुरमुनि पावनधाम पर जाप के लिए गुरु भक्तों का सैलाब उमड़ा

जावरा । जैन दिवाकर श्री चौथमल जी महाराज के दिव्य आर्शिवाद से एवं उपाध्याय प्रवर जैन मार्तण्ड दक्षिण भूषण डॉ गोतम मुनि जी महाराज की पावन प्रेरणा से पुज्य उपाध्याय श्री कस्तुर मुनि पावनधाम तीर्थ के लोकार्पण के पश्चात प्रत्येक रविवार को एक सामायिक के साथ चल रहे सामूहिक जाप पुज्यनिय गुरु देव मुनिंद। जैन दिवाकर करो आनन्द। व रत्तिचंद फूली देवी के नंद। कस्तुर गुरूवर करो आनन्द। प्रति रविवार को गुरु भक्तों का जन सैलाब उमड़ता जा रहा है।
श्री कस्तुरमुनि पावनधाम तीर्थ के जाप प्रभारी सुभाष टुकडीया, राकेश पी कोचट्टा एवं नितिन कोलन ने संयुक्त विज्ञप्ति में बताया कि आज तीसरे रविवार 171 से भी अधिक गुरु भक्त श्रावक*श्राविकाओ ने सामायिक के साथ नवकार महामंत्र, भक्तामर स्तोत्र, जैन दिवाकर चालीसा, चौबिसों तीर्थंकर स्तुति के साथ गुरुदेव चौथमल जी व उपाध्याय श्री कस्तुरमुनि जी के सामुहिक जाप कर अपने कर्मों की निर्जरा की। श्री टुकड़िया ने बताया कि पावनधाम ट्रस्ट के अध्यक्ष राकेश मेहता, महामंत्री सुजानमल कोचट्टा व कोषाध्यक्ष पारसमल गादिया ने जैन सकल श्री संध के सभी श्रावक श्राविकाओ से अपिल की प्रत्येक रविवार को प्रातः 7.15 बजे से 8.25 बजे तक पावनधाम तीर्थ सेजावता दशहरे मैदान के पास बड़ी संख्या में पधार कर धर्मलाभ लेकर अपने कर्मों की निर्जरा करे।
टुकड़िया ने बताया कि जाप के पश्चात आयोजित नवकारसी का लाभ स्व. सागरमल जी अमृत जी कोलन की पावन पुण्य स्मृति में श्रीमती प्रेमलता पुत्र नितिन कोलन परिवार ने लिया कार्यक्रम का संचालन सुभाष टुकड़ियां ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound