सांसद अनिल फिरोजिया एवं विधायक डॉ. तेजबहादुर सिंह चौहान नागदा स्टेशन पर दिखाएंगे हरी झंडी
रतलाम, 14 जून। पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा एवं क्षेत्रीय रेल संपर्क को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से गाड़ी संख्या 61624/61623 कोटा–चौमहला–कोटा मेमू का विस्तार उज्जैन तक किया गया है। यह विस्तारित सेवा 15 जून 2026 से प्रारंभ होगी।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इस अवसर पर उज्जैन-आलोट संसदीय क्षेत्र के माननीय सांसद श्री अनिल फिरोजिया एवं नागदा विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक डॉ. तेजबहादुर सिंह चौहान 15 जून 2026 को नागदा रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे तथा गाड़ी संख्या 61624 कोटा–उज्जैन मेमू को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
गाड़ी संख्या 61624 कोटा–उज्जैन मेमू प्रतिदिन कोटा से प्रातः 05:40 बजे प्रस्थान कर रतलाम मंडल के नागदा (10:30/10:40 बजे), भाटीसुड़ा (10:47/10:48 बजे), पिपलोदा बागला (10:56/10:57 बजे), उन्हेल (11:04/11:05 बजे), पलसोडा मकडावन (11:13/11:14 बजे), असलावदा (11:22/11:23 बजे) तथा नईखेड़ी (11:34/11:35 बजे) स्टेशनों पर होते हुए 12:00 बजे उज्जैन पहुंचेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 61623 उज्जैन–कोटा मेमू प्रतिदिन उज्जैन से दोपहर 12:30 बजे प्रस्थान कर नईखेड़ी (12:42/12:43 बजे), असलावदा (12:54/12:55 बजे), पलसोडा मकडावन (13:03/13:04 बजे), उन्हेल (13:12/13:13 बजे), पिपलोदा बागला (13:21/13:23 बजे), भाटीसुड़ा (13:33/13:34 बजे) तथा नागदा (14:10/14:20 बजे) स्टेशनों पर होते हुए उसी दिन 19:05 बजे कोटा पहुंचेगी।
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में न्यू कोटा, डाढदेवी, अलनिया, रावंठा रोड, दरा, कंवलपुरा, मोरक, रामगंजमंडी, झालावाड़ रोड, धुआंखेड़ी, भवानीमंडी, कुरलासी, गरोठ, शामगढ़, सुवासरा, चौमहला, तलावली, थूरिया, विक्रमगढ़ आलोट, लूणी रिछा, महिदपुर रोड, रोहल खुर्द, नागदा, भाटीसुड़ा, पिपलोदा बागला, उन्हेल, पलसोडा मकडावन, असलावदा, नईखेड़ी एवं उज्जैन स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है।
कोटा–चौमहला मेमू के उज्जैन तक विस्तार से नागदा, मेहिदपुर रोड, आलोट, उज्जैन एवं आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को राजस्थान एवं मध्यप्रदेश के बीच बेहतर, सुविधाजनक एवं किफायती रेल संपर्क उपलब्ध होगा। इससे दैनिक यात्रियों, विद्यार्थियों, कर्मचारियों, व्यापारियों एवं आम नागरिकों को विशेष लाभ मिलेगा।
ट्रेनों के ठहराव, संरचना और समय के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं। इसके साथ ही यात्री रेलवन ऐप के माध्यम से भी ट्रेनों की अद्यतन जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।