

बिरमावल/रतलाम । जय कैला माता शैक्षणिक एवं सामाजिक कल्याण समिति रतलाम द्वारा संचालित नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन प्रकोष्ठ एवं लायंस क्लब रतलाम समर्पण के संयुक्त प्रयासों से विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रुद्र क्लिनिक बिरमावल तेजाजी चौक पर इन्दौर के सुप्रसिद्ध हॉस्पिटल चोइथराम नेत्रालय टीम द्वारा 94 मरीजों का नेत्र परीक्षण किया गया। जिसमें 16 मोतियाबिंद ऑपरेशन मरीजों को बस द्वारा चोइथराम नेत्रालय में आपरेशन हेतु रवाना किया गया।
शिविर में उपस्थित सभी मरीजों का बी.पी., शुगर की नि: शुल्क जांच की गई। इस अवसर पर डॉ मुकेश कुमार राठौर,डॉ आयुष राठौर, शैलेंद्र जी सोलंकी, अनिल जी राठौड़, मुकेश जी चौधरी,जीवन जी डोडिया,ईश्वर जी जोशी,जगदीश जी पाटीदार, नवीन जी चौहान संस्था अध्यक्ष श्रीमती आभा शर्मा, संस्था संस्थापक पं. राजेन्द्र कुमार जोशी, उमेश माहेश्वरी, लायंस क्लब रतलाम समर्पण अध्यक्ष/संस्था संस्थापक डॉ श्वेता विंचुरकर, लायंस रीता दीक्षित, लायंस कविता व्यास आदि उपस्थित थें। पैरा लीगल वालेंटियर पं विजय हेमकांत शर्मा, श्रीमती प्रीति गोठवाल द्वारा ग्रामीणजन को विधिक साक्षरता से संबंधित जानकारी प्रदान की।