निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर संपन्न, करीब 200 समाज बंधुओं ने लाभ लिया

रतलाम। समाजजनों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए श्री माहेश्वरी समाज, रतलाम के तत्वावधान में एवं श्री माहेश्वरी सेवा संगठन के सौजन्य से निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिवर का आयोजन स्थानीय माहेश्वरी भवन में किया गया, शिविर का उद्घाटन शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ पुखराज जी जागेटिया एवं डॉ दिनदयाल काकाणी ने किया। शिविर संयोजक एवं श्री माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष डॉ बी. एल.तापड़िया ने स्वागत उद्बोधन में शिविर की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 50 वर्ष एवं उससे अधिक की आयु के समाजजनों के लिये यह शिविर आयोजित इसलिए किया गया है कि 50 वर्ष की आयु के बाद शरीर में होने वाली बीमारियों का पता आसानी से लगाया जा सके एवं समय पर जागरूक होकर सही उपचार की दिशा में आगे बढ़ सके। करीब 200 समाज बंधुओं ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई। डॉ तापड़िया ने आगे कहा कि जिन समाज बंधुओं का स्वास्थ्य परीक्षण आज शिविर में हुआ है उनकी जांच रिपोर्ट आने के बाद उचित परामर्श के लिये एक शिविर ओर आयोजित किया जायेगा जिसमें अनुभवी चिकित्सकों द्वारा रिपोर्ट के आधार पर उचित परामर्श दिया जायेगा। समाज संरक्षक शैलेन्द्र डागा एवं माधव काकाणी ने भी शिविर की उपयोगिता की जानकारी दी । शिविर में चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ एवं पंजीयन समिति के सदस्यों राजेश चौखड़ा, एल. एन.धूत,गुंजन बाहेती,आदित्य डागा, अभिषेक धूत,पवन गिलड़ा का सहयोग रहा। शिविर प्रातः 9 बजे से दोपहर 3.30बजे तक चला । समापन अवसर पर उद्योग संघ के अध्यक्ष अनिल सारड़ा एवं रतलाम विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष गोविंद काकाणी अतिथि के रूप में उपस्थित थे। माहेश्वरी समाज एवं सेवा संगठन के सदस्यों का सहयोग शिविर में सराहनीय रहा। इस अवसर पर समाज के बड़ी संख्या में बंधु एवं मातृ शक्ति उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन भूपेंद्र चिचानी एवं आभार संगठन सचिव एल. एन,.धूत ने माना ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound