साधुमार्गी जैन संघ रतलाम की Know & Grow पाठशाला का शुभारंभ राम गुरु की जय जयकार के साथ हुआ

रतलाम । श्री अखिल भारतीय साधुमार्गी जैन संघ द्वारा संचालित संपूर्ण भारतवर्ष में आचार्य श्री रामलाल जी महाराज साहब उपाध्याय श्री राजेश मुनि जी महाराज साहब के के सानिध्य में प्रारंभ होने वाले प्रति रविवार sunday Know & Grow पाठशाला का शुभारंभ साधुमार्गी संघ अध्यक्ष श्री विनोद जी मेहता मंत्री पंकज मुनत उपाध्यक्ष निर्मल लूनिया उपाध्यक्ष प्रितेश गादिया सहसचिव विनोद मूनत श्रेनिक मांडोत ने जय गुरु राम जी जय जय कर के साथ फीता खोलकर शुभारंभ किया
कार्यक्रम का प्रारंभ रामामृतम् ध्यान साधना से हुआ, जिसके माध्यम से उपस्थित बच्चों एवं अभिभावकों को एकाग्रता एवं आत्मिक शांति का संदेश प्राप्त हुआ।
इसके पश्चात समता शाखा के माध्यम से नैतिक मूल्यों, संस्कारों एवं व्यक्तित्व विकास से जुड़े प्रेरणादायी विचार प्रस्तुत किए गए। बच्चों के लिए विभिन्न रोचक धार्मिक गेम्स व खेल ही खेल में धार्मिक गतिविधि आयोजित की गईं, जिनमें सभी ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया।
इस अवसर पर मूणत पब्लिक स्कूल परिवार एवं शिविर समिति से पंकज कटारिया, समता युवा संघ मंत्री सुमित मुनत उपाध्यक्ष अभिषेक रांका रोहित पिरोदिया, तरुण डांगी श्रीमती प्रीति मूणत सहित अन्य सहयोगियों, अभिभावको एवं पाठशाला के बच्चों एवं स्थानीय समाज सेवी की विशेष उपस्थिति रही। पाठशाला के सफल संचालन में प्रभारी श्रीमती प्रियंका चोपड़ा, शिक्षिका श्रीमती तनु जी डांगी एवं श्रीमती अंजलि जी मांडोत का विशेष योगदान रहा ।उपस्थित सभी अतिथियों ने इस पहल की सराहना करते हुए बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु इसे एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उपरोक्त जानकारी देते हुए संघ के उपाध्यक्ष प्रितेश गादिया ने बताया कि इस अवसर पर संघ अध्यक्ष श्री मेहता ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह प्रोग्राम पूरे भारतवर्ष में संघ की ओर से चलाया जा रहा है जिसको चरित्रसील आत्माओं ने अपने विशेष प्रयासों से 5 वर्ष से 15 वर्ष के बच्चों के लिए खेल ही खेल में धार्मिक संस्कारों से जुड़ने के लिए एक अनूठा प्रयास किया है इसको हमें प्रति घर पहुंच कर छोटे-छोटे बच्चों को इस ट्रेनिंग प्रोग्राम से जोड़ना चाहिए यह बच्चों में संस्कारों के बीजारोपण के लिए हमारी नैतिक जवाबदारी है इसलिए हम सभी इससे जुड़े भी और जुड़े भी अंत में आभार मंत्री पंकज मूनत ने किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound