तलवारबाजी, साफा धारण, रंगोली, मेहंदी एवं दौड़ प्रतियोगिताओं के विजेताओं की घोषणा, 16 जून को होगा सम्मान समारोह


रतलाम। श्री राजपूत नवयुवक मंडल न्यास एवं महिला मंडल रतलाम के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रपुरुष, देश के गौरव महाराणा प्रताप एवं वीर छत्रसाल बुंदेला जन्मजयंती महोत्सव के अंतर्गत रविवार को राजपूत धर्मशाला भवन, हाथीखाना स्थित श्री महाराणा प्रताप सभागृह में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रातः 10 बजे से आयोजित तलवारबाजी, साफा धारण, रंगोली, मेहंदी एवं बालक-बालिकाओं की दौड़ प्रतियोगिताओं में समाज के बच्चों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतियोगिताओं के विजेता
दौड़ प्रतियोगिता (बालक वर्ग जूनियर)
प्रथम – शौर्यराज कौशल सिंह पवार
द्वितीय – कबीर सिंह देवेंद्र सिंह सांखला
तृतीय – तनवीर सिंह धर्म सिंह चौहान
सांत्वना – कुशाल सिंह नरेंद्र सिंह सोलंकी
दौड़ प्रतियोगिता (बालक वर्ग सीनियर)
प्रथम – शौर्यराज कौशल सिंह पवार
द्वितीय – कुशाग्र सिंह प्रवीण सिंह पवार
तृतीय – कुश सिंह अजय सिंह चौहान
दौड़ प्रतियोगिता (बालिका वर्ग)
प्रथम – हर्षिता राज सिंह चंद्रावत
द्वितीय – हर्षिता धर्म सिंह चौहान
तृतीय – आरोही विनोद सिंह देवड़ा
तलवारबाजी प्रतियोगिता (बालक वर्ग)
प्रथम – लक्ष्यराज सिंह रणजीत सिंह राठौड़
द्वितीय – कुशाग्र सिंह प्रवीण सिंह पवार
तृतीय – शौर्यराज कौशल सिंह पवार
साफा धारण प्रतियोगिता (बालिका वर्ग)
प्रथम – हर्षिता धर्म सिंह चौहान
द्वितीय – हर्षिता राज सिंह चंद्रावत
डबल तलवारबाजी प्रतियोगिता
प्रथम – रिद्धिमा जितेंद्र सिंह चौहान
द्वितीय – अविका आनंद सिंह चौहान
रंगोली प्रतियोगिता (बालिका वर्ग)
प्रथम – आरोही विनोद सिंह देवड़ा
द्वितीय – हर्षिता राज सिंह चंद्रावत
मेहंदी प्रतियोगिता
प्रथम – अनन्या आनंद सिंह चौहान
द्वितीय – रिद्धिमा जितेंद्र सिंह राठौर
तलवारबाजी प्रतियोगिता (बालिका वर्ग सीनियर)
प्रथम – धुरिका रणजीत सिंह राठौर
द्वितीय – हर्षिता धर्म सिंह चौहान
तलवारबाजी प्रतियोगिता (बालिका वर्ग जूनियर)
आरोही विनोद सिंह देवड़ा
हर्षिता राज सिंह चंद्रावत
16 जून को होगा प्रतिभा सम्मान एवं राजपूत रत्न अलंकरण
महोत्सव के अंतर्गत 16 जून, मंगलवार को सायं 4:30 बजे राजपूत धर्मशाला भवन, हाथीखाना में विजेता प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। इसी अवसर पर समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान भी किया जाएगा।
साथ ही समाज सेवा एवं संगठन के प्रति उल्लेखनीय योगदान के लिए न्यास के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय ठाकुर कन्हैयालाल जी गोयल की स्मृति में प्रदान किए जाने वाले “राजपूत रत्न सम्मान” से संगठन में विगत 30 वर्षों से सतत सेवाएं देने वाले सेवानिवृत्त शिक्षक ठाकुर देवी सिंह राठौर को अलंकृत किया जाएगा।
ये होंगे मुख्य अतिथि
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ठाकुर भैरु सिंह चौहान होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में ठाकुर नारायण सिंह चंद्रावत तथा ठाकुर यशपाल सिंह सिसोदिया उपस्थित रहेंगे। आयोजकों ने समाजजनों से कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर महोत्सव को सफल बनाने की अपील की है।