- माइक्रो फाइनेंस परियोजना के चेक प्रदान किये
- देह दानी अनिल बाफना का सम्मान किया गया
- सेवा गतिविधियों की दी जानकारी



रतलाम। रोटरी क्लब 304 के मंडल अध्यक्ष सुशील मल्होत्रा क्लब की आधिकारिक यात्रा पर रतलाम आए। इस दौरान रोटरी क्लब रतलाम सेंट्रल द्वारा विभिन्न आयोजन किए गए, क्लब अध्यक्ष अमृत मांडोत व सचिव प्रमीण रामावत ने बताया कि महू रोड स्थित निजी होटल पर आयोजित कार्यक्रम मे अतिथि सुशील मल्होत्रा, रूबी मल्होत्रा, रवि नाहर,अमृत मांडोत व प्रवीण रामावत ने मां सरस्वती व पाल हेरिस के चित्र पर माल्यार्पण के बाद दीप प्रज्जवलन किया । रोटरी प्रार्थना रोहित रुनवाल ने प्रस्तुत की ।क्लब पदाधिकारी ने अतिथियों का स्वागत किया इस अवसर पर अध्यक्ष अमृत मांडोत ने देते हुए कहा कि क्लब द्वारा विभिन्न सेवा के प्रकल्प चलाए जा रहे हैं।
सुशील मल्होत्रा ने कहा कि रतलाम में सेवाभावी नागरिकों की कोई कमी नहीं है इनके द्वारा जो प्रकल्प सेवा के लिए संचालित किए जाते हैं अनुकरणीय है सेवा का प्रतिफल अवश्य मिलता है इस अवसर पर माइक्रो फाइनेंस परियोजना के चेक विजय मूणत व श्याम विनचुरकर ने प्रदान किये तथा देह दानी अनिल बाफना का सम्मान किया गया, रक्तदान की जानकारी अखिलेश गुप्ता व मनीष तलेरा ने दी व बताया कि इस वर्ष 30 केम्प लगाकर कुल 2301 यूनिट रक्त एकत्रित कर शासकीय मेडिकल कॉलेज को दिया गया है। फर्नीचर प्रोजेक्ट की जानकारी देते हुए विनोद मूणत व सुनील लुनिया ने बताया कि इस वर्ष ग्रामीण के शासकीय स्कूलों में 90 सेट फर्नीचर दिया गया है। चिकित्सा उपकरण परियोजना की जानकारी यशवंत पावेचा व अमित शाह ने दी इस अवसर पर अतिथियों को प्रतीक चिन्ह भी प्रदान किए गए। राजेन्द्र गादिया,राकेश मोदी, पीयूष भंडारी, राजेश जैन, विनोद कटारिया, धर्मेंद्र लालवानी, अभय मेहता सहित सदस्य उपस्थित थे संचालन प्रो मनोहर जैन ने तथा आभार संदीप पीपाड़ा ने माना।