जावरा में जनकल्याण शिविर में तीसरे दिन 1195 आवेदनों का हुआ मौके पर निराकरण

रतलाम । कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के मार्गदर्शन में जिले में जनकल्याणकारी योजनाओं/सेवाओं में पात्रता रखने वाले हितग्राहियों को लाभ प्रदान करने हेतु शासन के निर्देशानुसार नगरीय निकाय/विकासखंड मुख्यालय पर 3 दिवसीय जनकल्याण शिविरो का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में विभागों द्वारा योजनाओं/सेवाओं में पात्रता रखने वाले हितग्राहियों को लाभ प्रदान करने हेतु स्टॉल लगाए गए है एवं योजनाओं से संबंधित जानकारी विभागों द्वारा नागरिकों को प्रदान की जा रही है ।
जावरा में आयोजित तीन दिवसीय शिविर में तीसरे दिन भी बड़ी संख्या में हितग्राहियों ने पहुंचकर अपनी समस्याओं का निराकरण कराया एवं शासकीय सेवाओं का लाभ प्राप्त किया।
शिविर में कुल 1692 आवेदन प्राप्त हुए । जिसमें से 1195 का निराकरण मौके पर ही कर दिया गया। शिविर में एसडीएम जावरा श्री सुनील जयसवाल नगर पालिका सीएमओ श्री चंद्रशेखर सोनिस, सहित प्रशासनिक अधिकारी एवं आमजन उपस्थित थे । शिविर स्थल पर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों को प्रदर्शित करती हुई प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound