रतलाम । सैलाना बस स्टैण्ड फोर लेन डिवाईडर पर लगे पौधे के गमले व स्टैण्ड को क्षतिग्रस्त करने वाले अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध पुलिस प्राथमिकी दर्ज किये जाने हेतु नगर निगम ने थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र को पत्र लिखा।
14 जून को निरीक्षण के दौरान पाया गया कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा फोर लेन के डिवाईडर पर लगे गमले व स्टैण्ड को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया है जिससे निगम संपत्ति को नुकसान पंहूचने के साथ ही जनहित में करवाये गये सौन्दर्यीरण कार्य में भी बाधा उत्पन्न हुई है इस हेतु निगम ने थाना प्रभारी को पत्र लिखकर प्रकरण की जांच कर अज्ञात व्यक्तियों के विरूद्ध षासकीय संपत्ति को क्षति पंहूचाने, सार्वजनिक संपत्ति के विरूद्ध अपराध एवं शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने संबंधी प्रासंगिक धाराओं के अन्तर्गत प्राथमिकी दर्ज कर आवष्यक वैधानिक कार्यवाही की जाये।