श्रीमाली ब्राह्मण समाज प्रीमियर लीग 2026 के विजेता का ताज महाकाल आर्मी के नाम

रतलाम। श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज प्रबंधकारिणी समिति एवं युवा मंच के तत्वाधान में 10 दिवसीय श्रीमाली ब्राह्मण प्रीमियर लीग टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन बड़े ही जोश उत्साह के साथ हुआ। टूर्नामेंट में 6 टीमों ने भाग लिया।
टीमों के नाम – सप्त ऋषि लीजेंड, श्री परशुराम वॉरियर्स ,सुदर्शन वॉरियर्स ,नरसिम्हा रॉयल्स, महाकाल आर्मी ,रामदूत चैंपियंस सभी टीमों ने अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन एवं पूर्ण जोश,मेहनत से खेल खेला, फाइनल मैच में महाकाल आर्मी एवं परशुराम वारियर्स के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें महाकाल आर्मी ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबला जीता, उपविजेता रही श्री परशुराम वॉरियर्स ने भी अच्छा प्रदर्शन करा।
विजेता एवं उपविजेता टीम को ट्राफियां प्रदान की गई, साथ ही बेस्ट टूर्नामेंट बैट्समैन ,बेस्ट टूर्नामेंट बॉलर, मैन ऑफ द मैच एवं अन्य पुरस्कारों से खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया ,विजेता टीम को सर्व ब्राह्मण महासभा ने भी अपनी ओर से एक और ट्रॉफी प्रदान की।
समाज अध्यक्ष नयन व्यास ने बताया कि यह एक नवाचार रतलाम जिला के ब्राह्मण समाज के युवाओं को जोड़कर समाज की मुख्य धारा में लाने का एवं अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता तथा युवाओं की भूमिका समाज में एवं देश निर्माण में विकास में अहम होती है, इस अवसर पर सैकड़ो की तादाद में समाज जनों ने खेल के प्रति उत्साह दिखाया, वरिष्ठ जन ,युवा मंच ,महिला मंडल भी मौजूद रही ,आभार सचिव कुलदीप त्रिवेदी ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound