अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रतलाम में योग सप्ताह का शुभारंभ

रतलाम 15 जून। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 15 जून से 21 जून तक योग सप्ताह मनाया जाएगा। योग सप्ताह का शुभारंभ आज 15 जून को सर्किल जेल रतलाम में वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से केन्द्रीय जेल जबलपुर से कार्यवाहक मुख्य न्यायाधिपति उच्च न्यायालय, जबलपुर की उपस्थिति में एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष सुश्री नीना आशापुरे की अध्यक्षता में शुभांरभ किया गया। इस अवसर पर सर्किल जेल रतलाम में निरुद्ध बंदियों ने विशेष नालसा लोगो युक्त टी-शर्ट पहनकर सामूहिक योगाभ्यास किया।
सुश्री आशापुरे ने उपस्थितजनों को नियमित योग करने के लिए प्रेरित करते हुए उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में सचिव एवं न्यायाधीश जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रतलाम श्री नीरज पवैया, जिला विधिक सहायता अधिकारी सुश्री पूनम तिवारी, उपाधीक्षक श्री बृजेश मकवाने, सहायक जेल अधीक्षक श्री सुरेन्द्र सिंह राणावत, जेल स्टाफ तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैरालीगल वालेंटियर्स उपस्थित थे।
कार्यक्रम के दौरान श्री नीरज पवैया ने योग के महत्व, इसके स्वास्थ्य लाभ तथा नियमित योगाभ्यास की उपयोगिता पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन श्री नीरज पवैया ने किया एवं आभार प्रदर्शन श्री बृजेश मकवाने द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound