

रतलाम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित जनकल्याण शिविर के अंतर्गत दीनदयाल नगर स्थित संजीवनी क्लीनिक में बहु-विशेषज्ञता स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 413 नागरिकों ने विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त किया।
शिविर का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय द्वारा किया गया। इस अवसर पर रतलाम विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, उपाध्यक्ष गोविंद काकानी एवं प्रवीण सोनी, जिला महामंत्री जयवंत कोठारी, जिला उपाध्यक्ष प्रहलाद राठौड़, जनकल्याण शिविर टोली सदस्य राजेंद्र पाटीदार एवं हेमंत राहोरी, दीनदयाल मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर पवार, वार्ड क्रमांक 19 की पार्षद श्रीमती कविता चौहान, वार्ड क्रमांक 20 की पार्षद श्रीमती संगीता सोनी, मंडल महामंत्री शुभम चौहान, आकाश खड़के, पूर्व मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।
शिविर में गोमाबाई नेत्रालय, नीमच की विशेषज्ञ टीम द्वारा 320 लोगों की आंखों की जांच की गई। जांच के दौरान 90 जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क चश्मों का वितरण किया गया तथा निःशुल्क आई ड्रॉप एवं आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया। विस्तृत नेत्र परीक्षण के पश्चात 48 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन की सलाह दी गई, जबकि 40 से अधिक मरीजों को उन्नत जांच एवं विशेषज्ञ उपचार हेतु गोमाबाई नेत्रालय रेफर किया गया। इसके अतिरिक्त शिविर में 90 मरीजों की निःशुल्क छाती (Chest X-Ray) जांच की गई तथा 35 नागरिकों ने दंत चिकित्सा (Dental Check-up) सेवाओं का लाभ प्राप्त किया।
शिविर के दौरान उपस्थित नागरिकों को नेत्र स्वास्थ्य एवं नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूक किया गया। शासन की जनकल्याणकारी योजना के अंतर्गत 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड भी मौके पर ही बनाए गए। बड़ी संख्या में लाभान्वित नागरिकों ने शिविर की सराहना करते हुए इसे जनसेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।
संदीप यादव, राजेंद्र चौहान, श्याम सोनी, धर्मेंद्र रांका, आशीष सोनी राजेश बैरागी, शाहिद अंसारी, सुनील रौतेला, अमृता सोलंकी, राधा चौहान, शीतल चौहान, रानी सोनी, प्रभु नेका, धर्मेंद्र व्यास और सुदीप पटेल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन दीनदयाल मंडल महामंत्री शुभम चौहान ने किया, जबकि अंत में आभार मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर पंवार ने व्यक्त किया।