


रतलाम । आगामी समय में आने वाले महाराणा प्रताप जयंती, मोहर्रम (ताजिया), गुरू पूर्णिमा, श्रावण मास एवं अन्य त्यौहार शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाये जान के उद्देश्य से जिले के सैलाना, नामली, बड़ावदा एवं ताल में शांति समिति की बैठक आयोजित की गईं।
सैलाना में एसडीएम सैलाना श्री तरुण जैन की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई । नामली में रतलाम ग्रामीण श्री विवेक सोनकर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।
बैठकों में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी, शांति समिति के सदस्य, जनप्रतिनिधि तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।