अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के प्रचार-प्रसार हेतु फ्लेक्स एवं बैनर लगाए जाएं

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए निर्देश

रतलाम । कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्टर सभा कक्ष में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के आयोजन एवं व्यापक प्रचार-प्रसार के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दायित्व सौंपे गए।
बैठक में सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन, आयुक्त नगर निगम श्री अनिल भाना, एसडीएम आर्ची हरित, आयुष विभाग के अधिकारी कर्मचारी सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने निर्देश दिए कि जिले के सभी आयुष औषधालयों पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के प्रचार-प्रसार हेतु फ्लेक्स एवं बैनर लगाए जाएं। नगर निगम , तहसील , विकासखंड, नगर पंचायत एवं गृह पंचायतों द्वारा अपने अपने क्षेत्रों में योग संगम का आयोजन करें। विद्यालयों के हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी के विद्यार्थी कक्षा 12 वी के विद्यार्थियों को छोड़कर एवं महाविद्यालयों के विद्यार्थियों की भी भागीदारी सुनिश्चित करे । शासकीय/निजी योग संस्थाओं द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में भाग लेने के लिए आयुष मंत्रालय द्वारा प्रदाय लिंक https://yoga ayush.gov.in/yoga-sangam में प्रतिभागियों का पंजीयन करवाना सुनिश्चित करे। प्रत्येक आयोजन स्थल पर पर्याप्त संख्या में योग प्रशिक्षक उपलब्ध हो। साथ ही विभिन्न स्थानों पर योग शिविर आयोजित कर नागरिकों को नियमित योग अभ्यास के लिए प्रेरित किया जाए।
बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिए कि 21 जून को आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम के लाइव प्रसारण को देखने की समुचित व्यवस्था की जाए ताकि अधिक से अधिक लोग कार्यक्रम से जुड़ सकें। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि योग दिवस से संबंधित गतिविधियों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए तथा जनभागीदारी सुनिश्चित की जाए।
बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर विशेष योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएं, जिससे योग के प्रति जागरूकता बढ़े और जिले की सांस्कृतिक एवं पर्यटन पहचान को भी बढ़ावा मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound