सत्संग से ही विवेक जागता है तब जाकर राम प्राप्त होते है

श्री पुरषोत्तम मास समापन एवं छप्पन भोग महोत्सव का आयोजन

रतलाम 16 जून। श्री गोपाल जी बड़ा मंदिर न्यास द्वारा श्री पुरूषोत्तम मास के समापन के अवसर पर अन्तर्गत छप्पन भोग का आयोजन किया गया । विगत एक माह से आयोजित धार्मिक आयोजनों में श्रीमद् भागवत कथा, श्री शिव महापुराण एवं श्री राम कथा सत्संग सम्पन्न हुआ। भगवताचार्य नंदकिशोर जी शर्मा ने रामकथा का वंृत्तात सुनाते हुए कहा कि रामचरित्र मानस के अन्तर्गत सत्संग की प्राप्ति से मन, चित्त, बुद्धि, निर्मल होकर आत्मा राम स्वरूप को प्राप्त होती है । जैसे
बिनु सत्संग विवेक न होई ।
रामकृपा बिनु सुलब न सोई ।
सत्संग से ही विवेक जागता है तब जाकर राम प्राप्त होते है।
छप्पन भोग महोत्सव के अवसर पर श्री गोपाल जी का बड़ा मंदिर न्यास अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, सचिव महेश व्यास एवं न्यासीगणों द्वारा पोथी पूजन कर भगवताचार्य नंदकिशोर जी शर्मा का न्यास की ओर से शाल श्रीफल एवं साफा बांधकर सम्मान किया गया। साथ ही उपस्थित धर्मालुजनों द्वारा भी भगवताचार्य जी का सम्मान किया गया। समापन अवसर पर छप्पन भोग, महाआरती एवं महाप्रसादी आयोजित की गई । इस अवसर पर न्यासीगण लक्ष्मीनारायण अग्रवाल, किशोर मित्तल, गोपाल मंत्री, सुरेश अग्रवाल, ताराचंद पालीवाल, राकेशमेहता, राजेश चौहान, सोनु व्यास, सत्यना$रायण पोरवाल सहित गोविन्द काकानी, बजरंग पुरोहित एवं भक्त मंडल सदस्यों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound