
इंदौर (राजेश जैन दद्दू) । बीसपंथी मंदिर, मल्हारगंज से श्रंमण संस्कृति के महामहिम आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज केआज्ञानुव्रती शिष्य परम पूज्य मुनि श्री साध्यसागर जी महाराज को 2026 का चातुर्मास इंदौर में बीसपथी मंदिर मे हो हेतु श्रीफल समर्पित करने के लिए इंदौर से गुरु भक्तों की टोली शनिवार 20/6/26 को सुबह 6 बजे मंदिर से बस रवाना होगी । धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि भोपाल एवं सीहोर के मध्य जहां भी मुनिश्री विराजमान होंगे, वहां पहुंचकर चातुर्मास हेतु श्रीफल अर्पित किया जाएगा। परम गुरु भक्त धर्मेन्द्र पाटनी, राजेश पांड्या, अजयपाल टोंग्या, मनमोहन झांझरी भरतकाला ,अजय रावका ने समाज से आह्वान करते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में गुरु भक्त श्रद्धालुगण इस पुण्य अवसर का लाभ ले ।