श्री गोपाल जी बड़ा मंदिर न्यास द्वारा रतलाम विकास प्राधिकरण अध्यक्ष श्री मनोहर पोरवाल और उपाध्यक्ष गोविंद काकानी का किया सम्मान

रतलाम 16 जून। श्री गोपाल जी बड़ा मंदिर न्यास द्वारा श्री पुरुषोत्तम मास  के समापन के अवसर पर द्वारा रतलाम विकास प्राधिकरण अध्यक्ष श्री मनोहर पोरवाल और उपाध्यक्ष गोविंद काकानी का सम्मान किया गया।
श्री गोपाल मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में नवनियुक्त पदाधिकारियों का न्यास द्वारा शाल श्रीफल एवं साफा बांधकर तथा भगवान गोपाल जी की तस्वीर भेंट कर  सम्मान किया गया। इस अवसर पर मनोहर पोरवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि सेवा का फल अवश्य ही प्राप्त होता है। अगर सेवा अच्छे मन और दिल से की हो तो । आपने कहा कि मुझे यह दायित्व भगवान गोपाल जी के आशीर्वाद से प्राप्त हुआ है उसे मैं पूरी क्षमता से निर्वाहन करूंगा। रतलाम शहर के विकास में मेरी भागीदारी भगवान के आशीर्वाद से पूरी कर सकू ऐसी भगवान से प्रार्थना है कि मैं इस दायित्व का निर्वाहन करने में समर्थ हो सकूं । आपने प्राधिकरण की भावी योजनाओं के बारे में जानकारी दी तथा कहा कि प्राधिकरण सर्वहारा वर्ग के लिए कार्य करेगा। कार्यक्रम को उपाध्यक्ष गोविंद काकानी ने भी संबोधित किया ।
न्यासीगण लक्ष्मीनारायण अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, मांगीलाल अग्रवाल (रस्सीवाला), महेश व्यास, किशोर मित्तल, रमेश गर्ग, केदार अग्रवाल, ताराचंद पालीवाल, जगजीवन राम, सत्यनारायण पोरवाल, सोनू व्यास, बजरंग पुरोहित, मोहनलाल भट्ट, जनक नागल, सुरेश दवे, एवं हनुमान भक्त मंडल के बसंत पंड्या, अभय श्रीमाल, विकास पालीवाल, पवन सोनी, मुकेश बम्बोरिया, विकास पोरवाल, संजय सोनी एवं सुनील पालीवाल ने अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का स्वागत सम्मान किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य जन उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन महेश व्यास एवं आभार रमेश गर्ग ने माना ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound