
रतलाम 16 जून। श्री माली वास स्थित श्री पूर्णेश्वर महादेव मंदिर सभागृह पर अधिक मास के प्रतिदिन पंडित देव तिवारी के मुखारवीन्द से श्री पुरुषोत्तम महात्म्य कथा का आयोजन किया गया, जिसके अंतर्गत प्रतिदिन क्षेत्र की माताओं बहनो और वरिष्ठों ने बड़े ही आनंद से कथा का श्रवण कर आनंद प्राप्त किया l मास के अंतिम दिन सोमवती अमावस्या के दिन पंडित देव जी द्वारा कथा के माध्यम से भक्तों को बताया कि हमारे सच्चे साथी और संबंधी भगवान ही होते है इसलिए भगवान से प्रेम करो, उनसे सच्चा व दिल से सम्बंध बनाओगे तों भगवान भी उस संबंध को पूरी तरह से निभाते हैं ।
अंतिम दिवस पर सभी भक्तजनों की उपस्थिति में महाआरती कर पोथी यात्रा व भोजन प्रसादी का वितरण किया गया।
इस अवसर पर सुनीता तिवारी, माया बक्शी, चौरसिया जी, पार्षद हिना उत्सव मेहता, कविता गोड, रंजना जी व्यास, कविता व्यास, ज्योति व्यास, पुष्पा राठौर, लतिका शक्तिवत अनुराधा दशोंत्तर, राजू बाई, ममता बाई शकुंतला व्यास, विनीता राठौर, आयूषि राठौर आदि उपस्थित रहे।