सड़क दुर्घटना में पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष शांतिलाल कटारिया की दर्दनाक मौत

घिनोदा से कथा सुनकर लौट रहे थे, मोटर साईकिल से हुई टक्कर

बड़ावदा (शिरीष सकलेचा)। सोमवार रात्रि लगभग पौने आठ बजे एक सड़क दुर्घटना में पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष , भाजपा नेता शांतिलाल पन्नालाल कटारिया(60) की दर्दनाक मौत हो गई। इस दुःखद घटना से पूरा नगर स्तब्ध है। धटना की जानकरी मिलने के बाद नगर में शोक व्याप्त हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कटारिया समीप गांव घिनोदा में चल रही भागवत कथा का श्रवण कर बड़ावदा लोट रहे थे। फर्ना खेड़ी मंदिर के सामने एक मोटरसाइकिल से उनकी टक्कर हो गई। सामने से आ रही मोटर साईकिल पर दूध की बड़ी केन टंगी हुई थी।
जिससे बैलेंस भी बिगड़ गया। बताया जा रहा है कि यहां कोई वाहन खड़ा था। जो दिखाई नहीं दिया होगा। टक्कर होते ही शांतिलाल गिर गए। उनके सिर पर चोट आई। उनके साथ उनकी पोतियां भी थी। जिन्होंने परिजनों को खबर दी। परिजन पहुंचे एवं उपचार हेतु नागदा ले जाने लगे तभी उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने नागदा में पोस्ट मार्टम करवाकर शव मंगलवार को सोपा।
शुक्र है कि दुर्घटना में उनके साथ सवार दोनों पोतियों को कुछ नहीं हुआ।

नम आंखों से दी बिदाई….
मंगलवार को उनके निवास स्थान से अंतिम यात्रा निकली।सभी ने नम आंखों से बिदाई दी। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में समाजजन, जनप्रतिनिधियों , पूर्व विधायक जितेंद्र गेहलोत आदि ने शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की। शांतिवन में पुत्र शिक्षक प्रहलाद ने मुखाग्नि दी।

मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे
स्व.शांतिलाल कटारिया नगर परिषद के अध्यक्ष रह चुके है। आप मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे।आप पूर्व मंत्री स्व.मनोहर ऊंटवाल के करीबी थे। आपका कार्यकाल निर्विवाद होकर पारदर्शी रहा। जिसकी चर्चा आज भी होती है। भाजपा में पिछड़ा वर्ग के रूप में आपकी छबि अच्छी थी। नगर परिषद अध्यक्ष कल्पना राजेंद्र कुमावत, जिला योजना समिति सदस्य अनिल अवस्थी, मंडल अध्यक्ष लोकेश शर्मा आदि ने आपके निधन को नगर एवं भाजपा के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound