प्राधिकरण की श्री परशुराम विहार योजना की डीपीआर दुबारा जांची जाएगी

अपूर्ण कार्यों के लिए ठेकेदार को जारी करें नोटिस – मनोहर पोरवाल, अध्यक्ष,रतलाम विकास प्राधिकरण

रतलाम 16 जून । रतलाम विकास प्राधिकरण द्वारा सैलाना मुख्य मार्ग पर विकसित श्री परशुराम विहार योजना की डीपीआर दोबारा जांची जाएगी । योजना के अपूर्ण कार्यों को पूर्ण किए जाने हेतु ठेकेदार को नोटिस जारी किया जाए । उक्त आश्रय के निर्देश प्राधिकरण अध्यक्ष श्री मनोहर पोरवाल ने आज सायंकाल योजना के निरीक्षण के दौरान दिए । योजना के भीतरी मार्गों के डिवाइडर पूर्ण न होने पर उन्होंने नाराजगी जताई और योजना की डीपीआर निकलवा कर विकास कार्यों की पुन: जांच कराए जाने के उप यंत्री श्री भावेश पाटिल को मौके पर ही निर्देश दिए । अध्यक्ष द्वारा योजना के निरीक्षण के दौरान प्राधिकरण के उपाध्यक्षद्वय श्री गोविंद काकानी, श्री प्रवीण सोनी, प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री संजय कुमार शर्मा, कार्यपालन यंत्री श्री सचिन हरित आदि उपस्थित थे ।
अध्यक्ष एवं उपाध्यक्षद्वय द्वारा योजना के अविकसित उद्यानों का भी निरीक्षण किया गया एवं उद्यानों की साफ-सफाई, समतलीकरण तथा प्लानिंग के अनुसार पौधा रोपण प्रारंभ किए जाने के निर्देश दिए गए ।उक्त समस्त कार्य मानसून प्रारंभ होने के पूर्व ही पूर्ण किए जाएंगे एवं इसके लिए अधिकतम समय -सीमा 10 दिवस की निर्धारित की गई है । अध्यक्ष ने योजना के प्रवेश द्वार को सुव्यवस्थित किए जाने के संबंध में भी चर्चा की, ताकि योजना का स्वरूप और निखरे । पदाधिकारीगण ने योजना में रिक्त पड़े भूखंडों का भी मौके पर संज्ञान लिया एवं उनका डिमार्केशन करने के निर्देश देते हुए प्राधिकरण की टीम से कार्यों की गति में तेजी लाने की अपेक्षा व्यक्त की ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound