पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय कालूखेड़ा में कक्षा 11वीं वाणिज्य संकाय में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित

आवेदन की अंतिम तिथि 25 जून

रतलाम 16 जून। प्राचार्य पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय कालूखेड़ा ने बताया कि संस्था में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए ग्रामीण कोटे के अंतर्गत कक्षा 11 वीं वाणिज्य संकाय में प्रवेश हेतु पात्र विद्यार्थियों से आवेदन पत्र आमंत्रित किए जा रहे हैं। इच्छुक आवेदक 25 जून 2026 तक आवेदन कर सकते है। प्रवेश संबंधी पात्रता, आरक्षित सीटों का विवरण, आवेदन पत्र तथा अन्य आवश्यक जानकारी विद्यालय की अधिकृत वेबसाइट https://navodaya.gov.in/nvs/nvs-school/Ratlam-1/en/home पर उपलब्ध है। इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन पत्र विद्यालय में उपस्थित होकर अथवा विद्यालय की ई-मेल आईडी jnvratlam@gmail.com पर भेज सकते हैं।