नामली में तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर में 391 आवेदनों का निराकरण

जनकल्याण शिविर में पात्र हितग्राहियों को वितरित किए गए हितलाभ

रतलाम 16 जून। नगर परिषद नामली में आयोजित तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर में आज नामली से संबंधित कुल 301, नगर परिषद धामनोद से संबंधित कुल 90, आवेदन प्राप्त हुए। शिविर में आवेदनों का शत प्रतिशत निराकरण किया गया। शिविर में शासन की योजनाओं मे पात्र हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण भी किया गया ।
इस अवसर पर विभागीय अधिकारी/कर्मचारी जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। शिविर स्थल पर आमजन को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से शासन की योजनाओं एवं उपलब्धियों को प्रदर्शित करती हुई, प्रदर्शनी भी लगाई गई।

Play sound