तीन दिवसीय योग शिविर के प्रथम दिन की शुरुआत श्री दण्डी स्वामी मठ से

योग अभ्यास कराए गए और योग से होने वाले लाभों से भी अवगत कराया

रतलाम l वार्ड क्रमांक 39 मे नगर निगम रतलाम और पतंजलि योगपीठ के संयुक्त तत्वाधान मे मप्र शासन कैबिनेट मंत्री श्री चेतन्य कश्यप और महापौर प्रहलाद पटेल के निर्देशानुसार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व तीन दिवसीय योग शिविर के प्रथम दिन की शुरुआत श्री दण्डी स्वामी मठ के श्री आत्मानंद गुरु जी, डॉ दीप व्यास जी, क्षेत्रीय पार्षद हिना उत्सव मेहता और योग प्रशिक्षक सुश्री राज श्री, स्मृति जी व गोवर्धन जी द्वारा श्री महादेव जी, श्री सरस्वतीजी माता और श्री भारत माता जी पर पुष्प माला अर्पित कर व दीप प्रज्वलित कर कीl फिर योग प्रशिक्षक द्वारा विभिन्न प्रकार के योग अभ्यास कराए गए और योग से होने वाले लाभों से भी अवगत कराया l इस अवसर पर वार्ड के हार्दिक मेहता, धर्मेंद्र सोलंकी, चमन मारू, सुभाष सरवन, गोविन्द सिंह, सचिन पांडे, दीपा पूंजवत, जय श्री मूनत,पवित्रा गुर्जर, कृष्णा चौहान, चेतन जी, दीक्षान्त मेहता, नमो मूनत, आराध्या, वीरा, कृष्, चुटकी, आराध्या, शक्ति जी आदि रहवासियों ने योग का लाभ लिया l जानकारी पार्षद प्रतिनिधि हार्दिक मेहता द्वारा दी गई l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound