यशवंतपुर–बीकानेर स्पेशल ट्रेन के फेरे विस्तारित

रतलाम 17 जून। पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा एवं अतिरिक्त भीड़ को समायोजित करने के उद्देश्य से रतलाम मंडल से गुजरने वाली यशवंतपुर–बीकानेर स्पेशल ट्रेन का दो-दो फेरे विस्‍तारित किया गये हैं।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार ट्रेन संख्या 06543 यशवंतपुर–बीकानेर स्पेशल तत्काल प्रभाव से 24 जून 2026 तक चलेगी तथा ट्रेन संख्या 06544 बीकानेर – यशवंतपुर स्पेशल 20 जून से 27 जून 2026 को यशवंतपुर तक चलेगी ।
ट्रेनों के ठहराव, संरचना और समय के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं। इसके साथ ही यात्री रेलवन ऐप के माध्यम से भी ट्रेनों की अद्यतन जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound