बिहार के प्राकृत शोध संस्थान पर सरकार से सकारात्मक वार्ता हुई

इंदौर (राजेश जैन दद्दू) । भारत वर्षीय जैन समाज द्वारा वैशाली स्थित संस्थान को शिक्षा से संस्कृति विभाग में स्थानांतरण पर रोक की मांग धर्म समाज प्रचारक एवं राष्ट्रीय जिन शासन एकता संघ प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि बिहार सरकार के राज्यपाल ने तलब की रिपोर्ट, 16 जून को बिहार सरकार के कला-संस्कृति सचिव के साथ बैठक राष्ट्रीय जिनशासन एकता संघ ने चलाया व्यापक ज्ञापन अभियान भगवान महावीर स्वामी की पावन जन्मस्थली वैशाली में स्थित प्राकृत भाषा एवं अहिंसा शोध संस्थान को बिहार सरकार द्वारा शिक्षा विभाग से संस्कृति विभाग में स्थानांतरित करने और शैक्षणिक गतिविधियाँ बंद करने के निर्णय के विरोध में राष्ट्रीय जिनशासन एकता संघ ने व्यापक ज्ञापन अभियान चलाया। संघ के राकेश जैन गोहिल ने बताया कि यह अभियान परम पूज्य निर्यापक श्रमण श्री 108 सुधासागर जी महाराज की प्रेरणा व आशीर्वाद से और श्री 108 अभय सागर जी महाराज के मार्गदर्शन में चलाया गया। भारत वर्षीय जैन समाज की एकजुटता के परिणामस्वरूप बिहार के माननीय राज्यपाल महोदय द्वारा संस्कृति विभाग से इस विषय में रिपोर्ट तलब की गई।
16 जून मंगलवार को हुई महत्वपूर्ण बैठक इसके फलस्वरूप कला एवं संस्कृति विभाग के मुख्य सचिव के साथ जैन समाज के प्रतिनिधियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। दद्दू ने कहा कि सरकार ने दिखाई सकारात्मकता । पराग जैन (मानद मंत्री, बिहार राज्य तीर्थ क्षेत्र कमेटी), राष्ट्रीय जिनशासन एकता संघ व अन्य विशिष्ट महानुभावों के प्रयासों से यह बैठक अत्यंत सकारात्मक वातावरण में संपन्न हुई। बैठक में सरकार ने जैन समाज की मांगों व भावनाओं को गंभीरता से स्वीकार किया तथा विषय पर सकारात्मक दृष्टिकोण दर्शाया। राष्ट्रीय जिन शासन एकता संघ ने कहा कि बैठक की कार्यवाही का विस्तृत विवरण शीघ्र ही समाज के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। राष्ट्रीय जिनशासन एकता संघ, पूज्य श्री के मार्गदर्शन में समाज के दायित्ववान व विशिष्ट जनों के साथ सतत संपर्क व संवाद बनाए हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound