
रतलाम। सिख पंथ के पांचवे गुरु अर्जनदेव जी के शहीदी पर्व के अवसर पर श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति द्वारा प्रतिवर्षानुसार अरविंद मार्ग पर छबील लगाई गई।
छबील का प्रारंभ ज्ञानी मान सिंह द्वारा गुरू महाराज के चरणों में अरदास करने के पश्चात किया गया। आने जाने वाले नागरिकों को लगभग 4 क्विंटल से अधिक दूध का ठंडा शरबत वितरित किया गया ।
कार्यवाहक अध्यक्ष सरदार हरजीत सिंह चावला, सचिव अजीत छाबड़ा ,कोषाध्यक्ष देवेंद्र सिंह वाधवा सहसचिव हरजीत सिंह सलूजा प्रवक्ता सुरेंद्र सिंह भामरा सदस्य सतपाल सिंह डंग, धर्मेन्द्र सिंह, कुलवंत सिंह सग्गु,गुरिंदर सिंह खालसा, गगनदीप सिंह डंग,गुरमीत सिंह गुरदत्ता, जगमीत सिंह, अमरपाल सिंह,गुरमीत सिंह गांधी, सरबजीत सिंह एवं स्कूल बस स्टाफ मौजूद था ।