

रतलाम 17 जून । नगर मे राजपूत समाज द्वारा वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप और वीर छत्रसाल बुंदेला की जयंती पर निकाली गई शौर्य यात्रा का जिला भाजपा कार्यालय पर भव्य स्वागत किया गया।
जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय के नेतृत्व मे भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर शौर्य यात्रा का स्वागत किया। यात्रा मे शामिल समाज प्रमुखों का अंगवस्त्र पहनाकर अभिनंदन किया गया। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रहलाद राठौर जिला कोषाध्यक्ष पवन सोमानी, जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी, सोशल मीडिया जिला संयोजक तन्मय त्रिवेदी, आई.टी.जिला संयोजक निलेष राव, मंडल महामंत्री संदीप मौर्य, आकाश खंडके, पार्षद रणजीत टांक हिना उत्सव मेहता, गौविंद चौहान, शेलेन्द्र सिसोदिया, राजेन्द्र भाटी शिवगढ़, हार्दिक मेहता, करन वशिष्ठ आदि मोजूद रहे।